facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Salary Hike: कर्मचारियों को 6-8% तक वेतन वृद्धि, टॉप परफॉर्मर्स को डबल डिजिट हाइक

Advertisement

TCS के लिए यह सामान्य वेतन वृद्धि चक्र में वापसी है। पिछले साल व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण वेतन वृद्धि में देरी हुई थी और इसे सितंबर तक टाल दिया गया था

Last Updated- May 18, 2026 | 7:48 PM IST
TCS trade secrets lawsuits in US

TCS Salary Hike: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत में अपने कर्मचारियों को औसतन 6-8 फीसदी तक वेतन वृद्धि दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों यानी A+ रेटिंग कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को 10 फीसदी से ज्यादा की वेतन वृद्धि मिली है।

अप्रैल से ही वेतन वृद्धि लागू

TCS के लिए यह सामान्य वेतन वृद्धि चक्र में वापसी है। पिछले साल व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण वेतन वृद्धि में देरी हुई थी और इसे सितंबर तक टाल दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि इस बार सभी कर्मचारियों को अप्रैल से ही वेतन वृद्धि दी जाएगी।

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस में कर्मचारियों को A+, A, B और C जैसी कैटेगरी में बांटा जाता है।

Also Read: पैसे की तंगी से नहीं करा रहे IVF? सर्वे में खुलासा: बिना इलाज कराए लौट रहे हैं 10 में से 6 कपल 

कम रेटिंग वाले कर्मचारियों को 2-3% हाइक

सबसे कम रेटिंग पाने वाले कर्मचारियों को भी लगभग 2-3 फीसदी की वेतन वृद्धि मिली, जबकि विदेशों में कार्यरत कर्मचारियों को 2-4 फीसदी तक बढ़ोतरी दी गई।

पिछले सप्ताह जारी अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों की औसत वार्षिक वेतन वृद्धि 4.5-7 फीसदी के दायरे में रही, जबकि भारत में टॉप प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दो अंकों (डबल डिजिट) में वेतन वृद्धि दी गई।

विदेशी कर्मचारियों को 1-6% तक हाइक

कंपनी ने आगे कहा, “हालांकि, प्रमोशन और अन्य अवसर-आधारित वेतन संशोधनों को शामिल करने के बाद पूरे वर्ष के दौरान कुल वेतन वृद्धि 5-8 फीसदी के दायरे में रही। भारत के बाहर जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों को 1-6 फीसदी तक वेतन वृद्धि दी गई।”

चीफ एचआर ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने अप्रैल में कहा था कि इस साल की वेतन वृद्धि पिछले साल के समान ही होगी। मार्च के अंत तक टीसीएस में कुल 5,84,519 कर्मचारी थे।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement