कंपनियां

TVS Motors को FY24 में वृद्धि रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

कंपनी के अनुसार 2023-24 में निर्यात बढ़ने के कारण प्रीमियम बाइक और स्कूटर खंड में अच्छी मांग रहेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 02, 2023 | 3:58 PM IST

टीवीएस मोटर कंपनी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था की मजबूती और सड़क अवसंरचना में लगातार सुधार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसकी वृद्धि रफ्तार बरकरार रहेगी।

कंपनी के अनुसार 2023-24 में निर्यात बढ़ने के कारण प्रीमियम बाइक और स्कूटर खंड में अच्छी मांग रहेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से भी समर्थन मिलेगा।

टीवीएस मोटर्स ने 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए उसका आशावादी नजरिया है। कंपनी ने कहा कि इस बात को लेकर आम सहमति है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की वृद्धि दर अग्रणी रहेगी।

इसके साथ ही सड़क अवसंरचना में सुधार के कारण दोपहिया वाहनों की मांग मजबूत बनी रहेगी। टीवीएस ने 2022-23 में सालाना आधार पर 22.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि इस दौरान उद्योग का औसत 15.5 प्रतिशत था।

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि अल नीनो के कारण मानसून प्रभावित होने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री कुछ प्रभावित हो सकती है।

First Published : July 2, 2023 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)