facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TVS Motors को FY24 में वृद्धि रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

Advertisement

कंपनी के अनुसार 2023-24 में निर्यात बढ़ने के कारण प्रीमियम बाइक और स्कूटर खंड में अच्छी मांग रहेगी।

Last Updated- July 02, 2023 | 3:58 PM IST
TVS Motor

टीवीएस मोटर कंपनी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था की मजबूती और सड़क अवसंरचना में लगातार सुधार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसकी वृद्धि रफ्तार बरकरार रहेगी।

कंपनी के अनुसार 2023-24 में निर्यात बढ़ने के कारण प्रीमियम बाइक और स्कूटर खंड में अच्छी मांग रहेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से भी समर्थन मिलेगा।

टीवीएस मोटर्स ने 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए उसका आशावादी नजरिया है। कंपनी ने कहा कि इस बात को लेकर आम सहमति है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की वृद्धि दर अग्रणी रहेगी।

इसके साथ ही सड़क अवसंरचना में सुधार के कारण दोपहिया वाहनों की मांग मजबूत बनी रहेगी। टीवीएस ने 2022-23 में सालाना आधार पर 22.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि इस दौरान उद्योग का औसत 15.5 प्रतिशत था।

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि अल नीनो के कारण मानसून प्रभावित होने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री कुछ प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement