Representative Image
विशेष रसायन कंपनी जायडेक्स ग्रुप ने चालू वित्त वर्ष में अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों के राजस्व में सालाना आधार पर 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। कंपनी सड़क, कपड़ा, कृषि, जल-रोधन और पेंट्स खंड में कारोबार करती है।
जायडेक्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय रांका ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए कहा, “हम चालू वित्त वर्ष में सभी खंडों में राजस्व में 15-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “कंपनी को सड़क खंड से 35 प्रतिशत, कपड़ा से 35 प्रतिशत, कृषि से 10-12 प्रतिशत, जल-रोधन खंड से 14-15 प्रतिशत और पेंट्स कारोबार से तीन-चार प्रतिशत राजस्व जुटाती है।”
यह भी पढ़ें : भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार, निवेश और विद्युतीकरण में तेजी लाएंगे : Honda
कारोबार पर कोविड महामाही के प्रभाव को लेकर रांका ने कहा कि हालांकि बाजार की धारणा में सुधार हुआ है लेकिन कपड़ा क्षेत्र का प्रदर्शन अक्टूबर, 2022 से खराब रहा है। उन्होंने कहा कि शेष खंडों में महामारी के बाद वृद्धि हो रही है।
रांका ने कहा, “अगले दो वर्षों में कंपनी को अपने कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी अधिग्रहण आदि के जरिये विस्तार पर ध्यान देगी।’’
रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर उच्च निर्भरता है और मिट्टी की उर्वरता के मामले में खेत की मिट्टी का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।