facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zydex Group का FY24 में रेवेन्यू में 15-20% वृद्धि का लक्ष्य

Advertisement

जायडेक्स ग्रुप के सीएमडी अजय रांका ने कहा, “हम चालू वित्त वर्ष में सभी खंडों में राजस्व में 15-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”

Last Updated- October 29, 2023 | 3:58 PM IST
indian currency
Representative Image

विशेष रसायन कंपनी जायडेक्स ग्रुप ने चालू वित्त वर्ष में अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों के राजस्व में सालाना आधार पर 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। कंपनी सड़क, कपड़ा, कृषि, जल-रोधन और पेंट्स खंड में कारोबार करती है।

जायडेक्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय रांका ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए कहा, “हम चालू वित्त वर्ष में सभी खंडों में राजस्व में 15-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “कंपनी को सड़क खंड से 35 प्रतिशत, कपड़ा से 35 प्रतिशत, कृषि से 10-12 प्रतिशत, जल-रोधन खंड से 14-15 प्रतिशत और पेंट्स कारोबार से तीन-चार प्रतिशत राजस्व जुटाती है।”

यह भी पढ़ें : भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार, निवेश और विद्युतीकरण में तेजी लाएंगे : Honda

कारोबार पर कोविड महामाही के प्रभाव को लेकर रांका ने कहा कि हालांकि बाजार की धारणा में सुधार हुआ है लेकिन कपड़ा क्षेत्र का प्रदर्शन अक्टूबर, 2022 से खराब रहा है। उन्होंने कहा कि शेष खंडों में महामारी के बाद वृद्धि हो रही है।

रांका ने कहा, “अगले दो वर्षों में कंपनी को अपने कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी अधिग्रहण आदि के जरिये विस्तार पर ध्यान देगी।’’

रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर उच्च निर्भरता है और मिट्टी की उर्वरता के मामले में खेत की मिट्टी का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 3:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement