भारत और अमेरिका अगले माह होने वाली सालाना व्यापार नीति फोरम बैठक की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले के जानकार व्यक्तियों के मुताबिक इसमें दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार व निवेश मुद्दों को सुलझाने और भविष्य के मुद्दों की पहचान किए जाने की उम्मीद है। इस मामले की जानकारी रखने […]
आगे पढ़े
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष आर दिनेश ने असित रंजन मिश्र और शिवा राजौरा के साथ बातचीत में कहा कि भारत की वृद्धि की संभावनाएं बेहतर हो गई हैं और लगातार तीन तिमाहियों में क्षमता उपयोग 70 से 90 फीसदी तक पहुंचने के साथ निजी निवेश भी फिर से बढ़ने के लिए तैयार है। […]
आगे पढ़े
आम चुनावों से पहले आज वित्त मंत्रालय ने खजाने को सूझबूझ से संभालने का संकेत दिया और चालू वित्त वर्ष के लिए संसद से पूरक मांगों की पहली किस्त में केवल 58,378 करोड़ रुपये के शुद्ध नकद व्यय सहित 1.29 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त सकल खर्च की मंजूरी मांगी। मगर सरकार फरवरी में बजट […]
आगे पढ़े
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) को उम्मीद है कि बुनियादी ढांचे की वृद्धि पर सरकार के निरंतर ध्यान देने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। सीआईआई […]
आगे पढ़े
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चलने वाली बैठक बुधवार को शुरू हुई। यह माना जा रहा है कि एमपीसी इस बार भी नीतिगत दर रेपो को यथावत रख सकती है। इसका प्रमुख कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर का उम्मीद से […]
आगे पढ़े
सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि देश में इस साल इथेनॉल का उत्पादन बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है और भारत 2025 तक इथेनॉल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा। उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गये एक पूरक प्रश्न के उत्तर […]
आगे पढ़े
सरकार ने बुधवार को लोकसभा को अवगत कराया कि देश में कोयले का उत्पादन करीब एक अरब टन होने की संभावना है और आने वाले समय में सरकार कोयले का आयात बंद करने वाली है। सरकार ने यह भी कहा कि देश में वाणिज्यिक कोयला खनन शुरू हो गया है और इस साल ऐसी खदानों […]
आगे पढ़े
नवंबर में वेज थाली के दाम में और इजाफा देखने को मिला है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, अनियमित बारिश के कारण खरीफ सीजन में कम उत्पादन और त्योहारी सीजन में अधिक मांग के कारण भारत में वेज थाली की कीमत अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 10 प्रतिशत बढ़ गई। नॉन-वेज थाली की कीमत […]
आगे पढ़े
रुपया आज सर्वकालिक निचले स्तर 83.39 पर पहुंच गया। डीलरों ने कहा कि डॉलर सूचकांक में वृद्धि होने से भारतीय मुद्रा में गिरावट आई है। इससे पहले 30 नवंबर को रुपये ने इस स्तर को छुआ था। सोमवार को रुपया 83.37 डॉलर पर बंद हुआ था। बाजार भागीदारों ने कहा कि आयातकों की ओर से […]
आगे पढ़े
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) का आंकड़ा नवंबर में लगातार दूसरे महीने निचले स्तर पर आया। एसऐंडपी ग्लोबल के मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के मुताबिक नए आर्डर कम मिलने और काम पूरा करने की धीमी रफ्तार के कारण पीएमआई का […]
आगे पढ़े