facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर, PMI गिरकर 56.9 पर आया

Advertisement

नवंबर में सूचकांक लगातार 28वें महीने 50 के स्तर से ऊपर रहा। जुलाई, 2021 के बाद से सूचकांक ने यह स्तर कायम रखा हुआ है।

Last Updated- December 05, 2023 | 9:55 PM IST
Services PMI

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) का आंकड़ा नवंबर में लगातार दूसरे महीने निचले स्तर पर आया।

एसऐंडपी ग्लोबल के मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के मुताबिक नए आर्डर कम मिलने और काम पूरा करने की धीमी रफ्तार के कारण पीएमआई का आंकड़ा नवंबर में गिरकर 56.9 पर पहुंच गया जबकि यह अक्टूबर में 58.4 था।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘भारत के सेवा क्षेत्र ने तीसरी वित्त तिमाही के मध्य में ही वृद्धि की गति खो दी, हालांकि हम सेवाओं की मजबूत मांग देख रहे हैं जिससे नए आर्डर मिलने और काम पूरा करने की गति बढ़ेगी।’

नवंबर में सूचकांक लगातार 28वें महीने 50 के स्तर से ऊपर रहा। जुलाई, 2021 के बाद से सूचकांक ने यह स्तर कायम रखा हुआ है। दरअसल 50 से ऊपर का स्तर विस्तार और उससे नीचे का गिरावट का माना जाता है।

इस सर्वेक्षण में करीब 400 कंपनियों ने हिस्सा लिया। यह कंपनियां यातायात, सूचना, दूरसंचार, वित्त, बीमा, रियल एस्टेट, गैर खुदरा उपभोक्ता और कारोबारी गतिविधियों से संबंधित थीं। इससे पहले अप्रैल से सितंबर के दौरान सेवा पीएमआई का आंकड़ा औसतन 60 से अधिक रहा था।

कीमतों की बात करें तो कच्चे माल और काम पूरा करने की दरें आठ महीने के निचले स्तर पर फिसल गईं। रोजगार के मोर्चे पर सेवा कंपनियों ने कारोबार के मुख्य तौर पर स्थिर स्तर पर रहने से नई भर्तियां रोकी हैं।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement