facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US TPF Meeting: भारत और अमेरिका की व्यापार बैठक अब होगी अगले महीने, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

Advertisement

भारत अमेरिका टीपीएफ की सह अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) और कैथरीन ताई करेंगी।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:23 PM IST
New Delhi: Union Minister for Commerce and Industry Piyush Goyal
Representative Image

भारत और अमेरिका अगले माह होने वाली सालाना व्यापार नीति फोरम बैठक की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले के जानकार व्यक्तियों के मुताबिक इसमें दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार व निवेश मुद्दों को सुलझाने और भविष्य के मुद्दों की पहचान किए जाने की उम्मीद है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के मुताबिक, ‘टीपीएफ की बैठक इस महीने में होने की उम्मीद थी लेकिन अब यह जनवरी में होने की उम्मीद है।’

भारत अमेरिका टीपीएफ की सह अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) और कैथरीन ताई करेंगी।

दोनों देशों ने जनवरी, 2023 में टीपीएफ की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक की थी।

चार वर्ष के अंतराल के बाद नवंबर 2021 में भारत-अमेरिका टीपीएफ हुआ। यह फोरम महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक व निर्यात साझेदार अमेरिका है।

अप्रैल-अक्टूबर में द्विपक्षीय व्यापार कारोबार 69.36 अरब डॉलर हुआ था। यह बैठक उस समय हो रही है जब भारत अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं। था। इस क्रम में भारत और अमेरिका विश्व व्यापार संगठन के कई विवादित मुद्दों को हल करने की आम सहमति बना चुके हैं।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement