facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस बार कोयले का उत्पादन एक अरब टन होने का अनुमान, इंपोर्ट होगा बंद : सरकार

Advertisement

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गये अलग-अलग पूरक प्रश्नों के उत्तर में ये बातें कहीं।

Last Updated- December 06, 2023 | 1:27 PM IST
Coal
Representative Image

सरकार ने बुधवार को लोकसभा को अवगत कराया कि देश में कोयले का उत्पादन करीब एक अरब टन होने की संभावना है और आने वाले समय में सरकार कोयले का आयात बंद करने वाली है।

सरकार ने यह भी कहा कि देश में वाणिज्यिक कोयला खनन शुरू हो गया है और इस साल ऐसी खदानों से डेढ़ करोड़ टन कोयला उत्पादन होगा। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गये अलग-अलग पूरक प्रश्नों के उत्तर में ये बातें कहीं।

जोशी ने कहा कि पहले देश में 54 करोड़ टन से लेकर 56.50 करोड़ टन तक कोयले का उत्पादन होता था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा एक अरब टन का होने वाला है और भारत कोयला उत्पादन के मामले में न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि आने वाले समय में इसका आयात बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद लॉकेट चटर्जी के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए 91 ब्लॉक की नीलामी की गयी थी और उनमें वाणिज्यिक खनन शुरू हो गया है। जोशी ने कहा, ‘‘इस बार वाणिज्यिक खनन के माध्यम से डेढ़ करोड़ टन कोयला उत्पादन होगा। पहली बार हमने वाणिज्यिक खनन में उत्पादन शुरू किया है।’’

भाजपा के ही रविकिशन के एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोल इंडिया और इसकी अनुषंगी इकाइयों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए नयी तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया गया है और साथ ही डिजिटलीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले कोयला ब्लॉक आवंटन और उत्पादित कोयले के आवंटन में ‘घपला’ होता था, लेकिन अब मौजूदा सरकार में इस दिशा में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में कोयला उत्पादन बढ़ा है। पहले 54 करोड़ टन से 46.50 करोड़ टन कोयले का उत्पादन होता था, लेकिन इस बार यह बढ़कर एक अरब टन होने वाला है। यह देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम है। आने वाले समय में आयात बंद कर दिया जाएगा।’’

ओडिशा के लिए रॉयल्टी बढ़ाये जाने की सरकार की किसी योजना के बारे में बीजू जनता दल के रमेश चंद्र मांझी द्वारा पूछे गये एक पूरक प्रश्न के उत्तर में जोशी ने कहा कि संबंधित राज्यों को रॉयल्टी के साथ प्रीमियम राशि भी मिल रही है।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement