facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा, तीन राज्यों में कांग्रेस को बढ़त; राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर

Advertisement

कांग्रेस के लिए Exit Polls ज्यादा सुहाने हैं क्योंकि तेलंगाना में उसे सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति से आगे बताया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में उसके सत्ता में बने रहने के आसार हैं।

Last Updated- November 30, 2023 | 11:08 PM IST
Lok Sabha Elections

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के फौरन बाद आज शाम आए चुनाव बाद सर्वेक्षण यानी एक्जिट पोल में दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है। ज्यादातर सर्वेक्षण राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जता रहे हैं मगर दो सर्वेक्षणों में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है।

कांग्रेस के लिए एक्जिट पोल ज्यादा सुहाने हैं क्योंकि तेलंगाना में उसे सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति से आगे बताया जा रहा है और छत्तीसगढ़ में उसके सत्ता में बने रहने के आसार हैं।

मगर असली अचंभा मध्य प्रदेश के एक्जिट पोल से हो सकता है क्योंकि कम से कम दो सर्वेक्षणों में भाजपा को ऐतिहासिक आंकड़े के साथ एक तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते बताया गया है। मिजोरम में नई पार्टी जोराम पीपल्स मूवमेंट बहुमत हासिल करती दिख रही है।

90 फीसदी सटीक रहने का दावा करने वाले इंडिया टुडे-एक्सिस और टुडेज चाणक्या का एक्जिट पोल 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा को फिर सरकार बनाते दिखा रहा है। दोनों भाजपा को लगभग 140 सीटें दे रहे हैं। उनका कहना है कि 21 से 60 साल उम्र की महिलाओं के बैंक खातों में मासिक भत्ता जमा कराने वाली लाडली बहना योजना शिवराज सरकार के लिए बहुत मुफीद साबित हो रही है।

इन्हीं दोनों एक्जिट पोल का अनुमान है कि कांग्रेस राजस्थान में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। इसके पीछे भी अशोक गहलोत सरकार की महंगाई से बचाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को श्रेय दिया जा रहा है। यदि पोल का अनुमान सही निकलता है तो कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी के हारने का करीब 25 साल से चला आ रहा चलन खत्म कर देगी।

इस बार पांच राज्यों तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में एक साथ चुनाव हुए हैं। पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विभिन्न चरणों में मतदान किया गया। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ये अंतिम विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए इन्हें आम चुनावों का सेमीफाइनल मानकर खासी अहमियत दी जा रही है। पांचों राज्यों में मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी और असली तस्वीर उसी दिन सामने आएगी।

इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में अपनी सरकार बरकरार रहने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों में से एक भी राज्य में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, ‘एक्जिट पोल और सर्वेक्षण कुछ भी कहें, गांवों और शहरों के लोगों से बात करके मुझे लग रहा है कि दोबारा हमारी ही सरकार बनेगी।’

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भी दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में बनी रहेगी। एक्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के अनुमानों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर का इंतजार करिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए आलाकमान जिसे चुनेगा, वही सबको स्वीकार होगा।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement