facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर: पीयूष गोयल

Advertisement

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली के विकास में बाधा डालने के बजाय काम करे और सेवा करे।

Last Updated- February 03, 2025 | 2:51 PM IST
Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों की तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भारी जीत की ओर अग्रसर है। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान गोयल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राजधानी के लोगों को स्वच्छ पेयजल, साफ हवा से वंचित करने और यमुना नदी के पुनरुद्धार जैसे अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी वर्ग के लोगों को नरेन्द्र मोदी और उनकी गारंटियों पर भरोसा है, पांच फरवरी भाजपा के लिए मील का पत्थर और दिल्ली के लोगों के लिए स्वर्णिम दिन साबित होगा।’’

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली के विकास में बाधा डालने के बजाय काम करे और सेवा करे।

गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की सभाओं में देखी गई भारी भीड़ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र और हरियाणा की जीत की तरह, भाजपा दिल्ली की सभी सीट पर भारी जनादेश के लिए तैयार है, इनमें वे सीट भी शामिल हैं जिन्हें पहले जीत पाना कठिन माना जाता था।’’

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वांचलियों, उत्तराखंडियों और अन्य प्रवासी समुदायों के साथ दिल्ली के मूल वासियों सहित सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना के साथ नतीजे घोषित होंगे।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement