विधानसभा चुनाव

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ

जिले के अरमोरी विधानसभा क्षेत्र में 13.53 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 7.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 20, 2024 | 10:32 AM IST

महाराष्ट्र में बुधवार सुबह नौ बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। गढ़चिरौली जिले में मतदान के पहले दो घंटों में 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले के अरमोरी विधानसभा क्षेत्र में 13.53 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 7.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

भांडुप और मुलुंड उपनगरों में 10.59 प्रतिशत और 10.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई शहर में 6.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कोलाबा में 5.35 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ली में 3.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

First Published : November 20, 2024 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)