केंद्र सरकार 16वें वित्त आयोग में अर्थ ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक निरंजन राजाध्यक्ष की जगह नए सदस्य की नियुक्ति करेगी। वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि डॉ राजाध्यक्ष ने व्यक्तिगत वजहों से यह दायित्व लेने में अक्षमता जाहिर की है।
राजाध्यक्ष को 1 जनवरी, 2024 को 16वें वित्त आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। अरविंद पानगड़िया की अध्यक्षता में आयोग की पहली बैठक विचारार्थ विषयों पर चर्चा के लिए 14 फरवरी को हुई थी।
आयोग के अन्य सदस्यों में 15वें वित्तआयोग के सदस्य और पूर्व व्यय सचिव अजय नारायण झा, व्यय की पूर्व विशेष सचिव एनी जार्ज मैथ्यू शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्यकांति घोषको आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।