facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED के समन पर भड़का कानूनी जगत, वरिष्ठ वकीलों को नोटिस भेजने पर उठाए सवाल; बोले– यह एक दुर्लभ मामला

Advertisement

ED द्वारा वरिष्ठ वकीलों को समन भेजने पर कानूनी जगत में विरोध, विशेषज्ञों ने वकील-मुवक्किल गोपनीयता और पेशे की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:19 PM IST
ED
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पिछले पखवाड़े दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं प्रताप वेणुगोपाल और अरविंद दातार को भेजे गए प्रवर्तन निदेशालय के समन ने कानूनी जगत में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। हालांकि दोनों समन अब वापस ले लिए गए हैं। लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही ईडी इस तरह के नोटिस भेज सकता है, लेकिन ऐसा दुर्लभतम मामलों में ही किया जाना चाहिए।

Also Read: भारत के डेरिवेटिव बाजार में विदेशी ट्रेडिंग फर्मों की दिलचस्पी बढ़ी, नौकरियों में तेजी

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आमतौर पर और आदर्श रूप से जब तक ईडी के पास किसी आपराधिक कानून के उल्लंघन के मामले में वकील की संलिप्तता के संबंध में स्पष्ट और अकाट्य सबूत न हों, तब तक वकील को आदर्श रूप से किसी भी प्रकार की जांच के दायरे में नहीं लेना चाहिए।’ सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसो सिएशन (एससीएओआरए) ने शुक्रवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर ईडी की कार्रवाई की निंदा की और वेणुगोपाल को समन जारी करने के मामले में स्वत: संज्ञान लेने की मांग की। उसने कहा कि ईडी की कार्रवाई से ‘कानूनी पेशे की स्वतंत्रता’ और ‘वकील-मुवक्किल विशेषाधिकार के मूलभूत सिद्धांत’ के लिए गंभीर नतीजे होते हैं।

इस महीने की शुरुआत में ईडी ने वरिष्ठ अधिवक्ता दातार को एक नोटिस भेजा था जिसमें उनसे रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व अध्यक्ष रश्मि सलूजा को जारी ईसॉप पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस को दी गई कानूनी सलाह के बारे में जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। वकीलों के विरोध और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रतिनिधित्व के बाद यह नोटिस वापस ले लिया गया।

Also Read: दिल्ली कक्षा निर्माण घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 37 ठिकानों पर छापेमारी; मिले नकली चालान और दस्तावेज

18 जून को जांच एजेंसी ने उसी मुद्दे पर दूसरा समन जारी किया जो इस बार वेणुगोपाल को भेजा गया था। उनसे भी ईडी ने केयर हेल्थ और उनके बीच हुए संचार से संबंधित सभी रिकॉर्ड मांगे थे। समन में उनसे भुगतान का भी ब्योरा मांगा गया था।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement