उच्चतम न्यायालय ने करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाला मामले में दीवान हाउसिंग फाइनैंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन को मिली जमानत बुधवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एस सी शर्मा के पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय और निचली अदालत ने […]
आगे पढ़े
Tata Steel Q3 results: घरेलू परिचालन में मजबूती के दम पर चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का संचयी शुद्ध मुनाफा 513.37 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,223.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय पिछले साल की […]
आगे पढ़े
बाजार हिस्सेदारों का कहना है कि बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की तंगी बढ़ने के कारण जनवरी में सभी अवधि के कमर्शियल पेपर के प्रतिफल में 10 से 30 आधार अंक तक की बढ़ोतरी हुई है। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए दरों का असर सबसे ज्यादा रहा। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा जारी कमर्शियल […]
आगे पढ़े
निर्धारित निवेश सीमा का उल्लंघन करने के मामले में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा कुछ रियायत दिए जाने से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) में से केवल 20 फीसदी को ही वास्तविक लाभार्थी से संबंधित अतिरिक्त अनिवार्य खुलासा करना पड़ सकता है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। किसी एक कारोबारी समूह में […]
आगे पढ़े
बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी मंगलवार को बढ़कर 3.33 लाख करोड़ रुपये हो गई। खासकर वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) से संबंधी निकासी के कारण ऐसा हुआ है। सोमवार को नकदी की कमी 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। इसी के साथ बुधवार की नीलामी में ट्रेजरी बिल पर कट ऑफ प्रतिफल पहले के सप्ताह से […]
आगे पढ़े
भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत एडवांस केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी भंडारण के लिए 20 गीगावॉट घंटे (GWH) क्षमता में से 10 गीगावॉट घंटे की फिर से बोली आमंत्रित करने की घोषणा की है। इस क्षमता के लिए ठेका नहीं दिया जा सका, क्योंकि सशर्त पात्र अभ्यर्थियों में […]
आगे पढ़े
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024) में बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण में वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 14.9 से 15.3 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने पहले 12.8 से 13.0 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। खुदरा कर्ज और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा लिए जा रहे कर्ज में तेजी […]
आगे पढ़े
मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयर में बुधवार को 11.3 फीसदी का उछाल आया, क्योंकि कंपनी का कर बाद लाभ (पीएटी) पिछले साल के मुकाबले 191 फीसदी बढ़कर 661 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की कुल आय भी पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी बढ़कर 1,791 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का मुनाफा […]
आगे पढ़े
देश में लंबे समय से प्रतीक्षित कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के वित्तीय प्रोत्साहन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने 3 श्रेणी में गैसीकरण की परियोजनाओं के लिए 8,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। पहली श्रेणी की परियोजनाओं के लिए 4,050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र […]
आगे पढ़े
सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी का शेयर बुधवार को कारोबार के मध्य सत्र में सात प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उसका मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 3,308.42 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 6.83 प्रतिशत उछलकर 464 रुपये पर पहुंच गया। […]
आगे पढ़े