facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापान की टेलीकॉम कंपनी NTT लगाएगी भारत पर बड़ा दांव, 1 अरब डॉलर का करेगी व्यवसाय

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 9:28 PM IST

जापान की दूरसंचार कंपनी NTT भारत पर बड़ा दांव लगा रही है। यह भारत में अपने डेटा सेंटर और आईटी सेवा पोर्टफोलियो को समेकित करने वाली है।

कंपनी ने हाल ही में डेटा केंद्रों, पनडुब्बियों और नवीकरणीय ऊर्जा में अगले पांच वर्षों में महाराष्ट्र में 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा करके देश में अपने निवेश को बढ़ाया है।

इसके साथ ही कंपनी का कुल निवेश 4.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। 2019 में NTT डेटा ने पांच साल में 2 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। इनमें से डेटा केंद्रों, पनडुब्बियों और नवीकरणीय ऊर्जा में लगभग 1.6 अरब डॉलर निवेश करना था।

नियुक्ति के बाद अपनी पहली भारत यात्रा पर आए NTT के वैश्विक सीईओ अभिजित दुबे ने कहा कि NTT वैश्विक स्तर पर जो सेवाएं प्रदान करती है उसमें भोगौलिक लिहाज से भारत में सर्वाधिक वृद्धि दिखती है।

दुबे ने कहा, ‘NTT के वैश्विक कारोबार के लिए राजस्व के मामले में भारत आठवां सबसे बड़ा देश है। भारत हमारे लिए 1 अरब डॉलर का व्यवसाय बनने के निकट है। सबसे बड़ी बात यह है कि जापान के बाद भारत में हमारे पास सबसे बड़ा कर्मचारी आधार है।’

NTT के 20 अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का भारत 3-5 फीसदी है, जो संख्या को 70 करोड़ डॉलर के दायरे में लाता है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement