facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mimosa-Jio Deal: मिमोसा नेटवर्क्स को 6 करोड़ डॉलर में खरीदेगी रिलायंस जियो

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 10:33 PM IST
Reliance Jio

भारतीय कंपनी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्वामित्व वाला जियो प्लेटफॉर्म अपनी 5G और ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार के लिए संचार उपकरण विनिर्माता मिमोसा नेटवर्क को छह करोड़ डॉलर में खरीदेगी। कंपनियों ने आज यह जानकारी दी। यह सौदा जियो प्लेटफॉर्म्स की एक इकाई रैडिसिस कॉर्प और अमेरिका की एयरस्पैन नेटवर्क्स होल्डिंग्स के बीच हो रहा है, जो मिमोसा की मालिक है।

बयान में कहा गया है कि मिमोसा के पास वाईफाई 5 और नई वाईफाई 6ई प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ संबंधित वस्तुओं पर आधारित पॉइंट-टू-पॉइंट और पॉइंट-टू-मल्टी-पॉइंट उत्पादों वाला पोर्टफोलियो है।

पिछले साल 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 11 अरब डॉलर मूल्य की स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद रिलायंस समूह देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो के जरिये देश भर में 5जी और ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

बयान के अनुसार जियो की एक इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम यूएसए, एयरस्पैन में शेयरधारक है और उसके पास इसके निदेशक मंडल में एक सीट है।
रिलायंस दूरंसचार क्षेत्र में कई निवेश कर रहा है और उसने देश भर में आधुनिक की वायरलेस सेवाओं का विस्तार करने के लिए पिछले साल नोकिया को प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना था।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement