एल्यूमीनियम रिफाइनरी की तैयारी में बाल्को
वेदांता नियंत्रित भारत एल्यूमीनियम कंपनी (बाल्को) अपने कोरबा परिसर में एक नई एल्यूमीनियम रिफाइनरी स्थापित करने की योजना बना रही है। बाल्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक प्रमोद सूरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘कंपनी परियोजना की व्यवहार्यता पर काम कर रही है और प्रस्ताव अभी पाइपलाइन में है। नई रिफाइनरी को कंपनी […]
मेट्रो में पैर पसारने लगी है कैब इंडस्ट्री
सार्वजनिक परिवहन की लगातार बढती मांग मेट्रो शहरों में कैब इंडस्ट्री को जमने का बढ़िया मौका दे रही है। यात्री भी बस की धक्का-मुक्की और मेट्रो व लोकल ट्रेनों की दम घुटा देने वाली भीड़ से बचने के लिए कैब सर्विस को हाथोंहाथ ले रहे हैं। आज से दो साल पहले शहरी विकास को मजबूती […]
फिर बाहर आया करार का जिन्न
विवादास्पद परमाणु करार का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है, जिससे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। परमाणु करार पर अमेरिका द्वारा किए गए कुछ खुलासों पर भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने फिर से आंखे तरेरनी शुरू कर दी हैं। माकपा और भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन […]
अंधेर है पर देर नहीं
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने और खर्चों में हुई बढ़ोतरी से नैनो की कीमत एक लाख रुपये रखने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके उन्होंने कहा कि लखटकिया नैनो कार को तय कार्यक्रम के अनुसार पेश करने की पूरी कोशिश की […]
बेलगाम कोसी से जूझ रहे लोग
कुसहा में तटबंध टूटने के साथ कोसी नदी ने रास्ता बदल लिया है। टूटे तटबंध से प्रतिदिन एक से दो लाख क्यूसेक तक पानी निकल रहा है। वहीं भीमनगर बैराज से, जो पहले नदी का मुख्य रास्ता था, महज 15 से 20 प्रतिशत पानी बह रहा है। तटबंध पर अधिशासी अभियंता के. एन. सिंह के […]
उल्टे पांव चली महंगाई
महंगाई पर लगाम लगाने के सरकारी प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि लगातार दूसरे सप्ताह महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर गिरकर 12.34 प्रतिशत रह गई, जो इससे पूर्व सप्ताह में 12.40 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कई खाद्य […]
विघ्नहर्ता के आते ही दूर होने लगे बाजार के विघ्न
विशुद्ध धार्मिक और ठेठ महाराष्ट्रीयन अंदाज में मनाये जाने वाले गणेशोत्सव का रूप अब बदलता नजर आ रहा है। इस बार के गणेशोत्सव में श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ बाजारवाद का नया अंदाज, बीमा कंपनियों की चांदी, सुरक्षा के भारी तामझाम के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक भी गणेश पंडालों में देखने को मिल रही […]
टाटा को पहले भी गंवानी पड़ी हैं कई बड़ी परियोजनाएं
टाटा मोटर्स की सिंगुर असफलता 2580 अरब रुपये वाले इस समूह के लिए कोई नई बात नहीं है। समूह को अक्सर इस तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है। हाल ही में जब टाटा मोटर्स ने सिंगुर में अपना काम बंद करने और नैनो कार के लिए वैकल्पिक जगह तलाशने की घोषणा की […]
भारत में फ्रैंचाइजी चाहे ब्रिटिश एयरवेज
ब्रिटेन की नामी विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज भारत में किसी साझेदार की तलाश कर रही है। कंपनी फ्रैंचाइजी साझेदारी समझौते के लिए भारत की घरेलू विमानन कंपनियों के बीच कोई माकूल सहयोगी ढूंढ रही है। अगर ब्रिटिश एयरवेज अपनी मुहिम में कामयाब हो जाती है, तो उसे भारत में अपने नेटवर्क में अच्छा खासा विस्तार […]
गेल पाटा पेट्रो संयंत्र की क्षमता करेगी दोगुनी
सरकारी स्वामित्व वाली गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) ने केमिकल कारोबार में व्यापक स्तर पर पहुंचने के लिए अपने पाटा पेट्रोकेमिकल्स की क्षमता अगले कुछ वर्षों में लगभग दोगुना कर 8 लाख टन करेगी। गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यू डी चौबे ने कंपनी की आम वार्षिक बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को कहा, ‘कंपनी ने […]
