निफ्टी 4500-4550 से बाहर आया तो 4850 मुमकिन
बुधवार को स्पॉट निफ्टी 23 अंकों की गिरावट के साथ 4529 अंकों पर बंद हुआ है। अगस्त वायदा दो अंक ऊपर 4562 अंकों पर रहा लेकिन इसका प्रीमियम 10 अंकों से बढ़कर 33 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी अगस्त वायदा कारोबार के ज्यादातर समय 15-20 अंकों के प्रीमियम पर कारोबार करता रहा लेकिन कारोबार के […]
म्युचुअल फंड अब कर रहे हैं फ्रंटियर बाजारों का रुख
अपने सबसे नवीन उत्पादों को वैश्विक स्तर पर शुरू करने के मद्देनजर अब घरेलू फंड हाउस ऐसे फंडों के विस्तार करने में लगे हुए हैं जिनका निवेश फ्रंटियर बाजारों यानी अपेक्षाकृत कम उभरते, कम विकसित बाजारों में किया जा सके। भारतीय इक्विटी के अच्छे दौर पर ग्रहण लगने के कारण फंड प्रबंधक कई और विकल्पों […]
ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली पर आईटी और फार्मा में रही खरीदारी
शेयर बाजार बुधवार को पी-नोट मामले पर सेबी के फैसले के इंतजार में सीमित दायरे में ही कारोबार करता रहा। विदेशी बाजारों में बिकवाली का दबाव घरेलू बाजारों पर भी रहा। ज्यादातर सेक्टरों में खासकर निजी बैंकों , रियलिटी, कैपिटल गुड्स और टेलीकॉम के शेयरों में ज्यादा दबाव देखा गया जबकि फार्मा और आईटी के […]
टाटा बनी ब्रिटिश महारथी की सारथी
भारत की कई कंपनियों से साझेदारी के लिए बात करने के बाद ब्रिटेन की खुदरा कंपनी टेस्को ने शुरुआती दो साल में करीब 485 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारत के रिटेल कारोबार में उतरने की योजना बनाई है। इस आक्रामक योजना की राह में पहला साथी चुनते हुए उसने टाटा समूह की रिटेल […]
कुशीनगर से जल्द ही उड़ो, चाहे जहां!
उत्तर प्रदेश को अंतराराष्ट्रीय स्तर का एक और हवाई अड्डा मिल सकता है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही बौद्ध धर्म से जुड़े स्थानों को भी विकसित करने की योजना है। दरअसल, राज्य में स्थित सारनाथ, कुशीनगर, […]
मंदी से ‘आजादी’
महंगाई की मार से बिदके ग्राहकों को वापस बुलाने के लिए छटपटा रही कंपनियां आजादी की सालगिरह अलग अंदाज में मना रही हैं। वाहनों की नई चालमारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड इस मौके पर ‘फ्रीडम ऑन व्हील्स’ ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत मारुति 800 से लेकर जेन एस्टिलो तक अलग-अलग मॉडलों पर कंपनी 18,500 रुपये […]
एमपी में ओलंपिक का मातम
पेइचिंग ओलंपिक की जहां पूरी दुनिया खुशी मना रही है, वहीं मध्य प्रदेश के सोया उत्पादक किसानों को फसल बर्बाद होने का खतरा सता रहा है। दरअसल, चीन में खेलों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी ऑर्गेनो-फास्फोरस उत्पादक संयंत्रों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में कीटनाशकों में इस्तेमाल […]
…औद्योगिक विकास सुस्त
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान, ब्याज की ऊंची दरों द्वारा विनिर्माण पर लगातार दबाव बनाए जाने के कारण औद्योगिक विकास की दर करीब आधी 5.2 फीसदी रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.3 फीसदी थी। छह प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों की विकास दर पहली तिमाही में घटकर 3.5 फीसदी […]
बाजार बैठा…
औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के कारण सेंसेक्स 291.79 अंकों की गिरावट के साथ 15,212.13 पर बंद हुआ। बिकवाली दबाव बढ़ने के कारण धातु, बैंक, आईटी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.15 अंकों की गिरावट के साथ 4,552.25 पर बंद हुआ।
इन्फोसिस 10 हजार नियुक्तियां कम करेगी
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नियुक्तियों में मंदी का दौर अब भी बरकरार है। जहां एक तरफ पहले कई आईटी कंपनियों ने इस साल नियुक्तियों में कटौती के संकेत दिए हैं, वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी इन्फोसिस ने कहा कि वह मौजूदा वित्त वर्ष में 25 हजार लोगों को नियुक्त करेगी। […]
