भारत में मर्डोक कम कर सकते हैं निवेश
न्यूज कॉर्प के चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक ने कहा कि वह भारत में अपने कुछ कारोबारों में निवेश कम कर सकते हैं। हाल ही में भारत यात्रा के दौरान दुनिया के 109वें अमीर कारोबारी मर्डोक ने देश में लगभग 430 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी। कुछ दिन पहले ही जब मर्डोक से पूछा […]
गोल्डमैन, रॉस स्पाइसजेट में लगाएंगी 420 करोड़ रु.
अमेरिका की निजी इक्विटी निवेश कंपनी विल्बर रॉस और गोल्डमैन सैक्स सस्ती उड़ानों के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्पाइसजेट में लगभग 420 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। यह राशि कंपनी में दो चरणों में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लगाई जाएगी। 15 जुलाई को रॉस के साथ हुए पहले करार के तहत […]
मंदी के बाद मॉल्स पर पड़ रही है महंगाई की करारी मार
महंगाई और मंदी ने शॉपिंग मॉल्स को भी अपनी जद में ले लिया है। कई छोटे दुकानदार जितनी तेजी से मॉल्स में जगह लेने के लिए जुगत भिड़ा रहे थे अब उतनी ही तेजी से वहां से खिसक रहे हैं। हालांकि मॉल्स वाले इस बात को मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं कि बाजार […]
सोनी एरिक्सन का नया फोन
मोबाइल निर्माता कंपनी सोनी एरिक्सन ने जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘क्वांटम ऑफ सोलास’ में इस्तेमाल किए गए हैडसेट को भारतीय बाजार में उतारा है। सी902 साइबर-शॉट नामक इस नए मोबाइल फोन की कीमत 20,995 रुपये है और यह सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं को प्री-लोडेड स्पाई-स्टाइल गेम के पहले लेवल के […]
ऑस्ट्रल कोक ने किया मोजांबिक में अधिग्रहण
मेटालर्जी उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कम राख वाले कोक की उत्पादक कंपनी ऑस्ट्रल कोक ऐंड प्रोजेक्ट्स ने मोजांबिक में लगभग 2,000 करोड़ रुपये निवेश कर कोकिंग कोल खदानों का 95 प्रतिशत हिस्सा खरीद लिया है। कंपनी 1 लाख हेक्टेयर में फैले हुए 6 लाइसेंस क्षेत्रों को मोजांबिक सरकार से खरीदा है। कंपनी के उच्च […]
वाल मार्ट का रिटेल 2009 से
अंतरराष्ट्रीय रिटेल चेन वाल मार्ट भारत में अपने पहले ‘कैश ऐंड कैरी’ आउटलेट को शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2009 की पहली तिमाही में देश में यह स्टोर शुरू कर देगी। वाल मार्ट इंडिया के अध्यक्ष और भारती वाल मार्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक राज जैन ने यह घोषणा […]
डीसीएम-भसीन पहुंच गए दिल्ली हाईकोर्ट
चीनी से लेकर औद्योगिक फाइबर तक बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शुमार डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (डीएसआईएल) के नियंत्रण की लड़ाई ने एक नया ही मोड़ ले लिया है। डीएसआईएल के प्रवर्तकों ने सेबी के आदेशों को चुनौती देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सेबी ने डीएसआईएल की एचबी होल्डिंग्स के […]
टीवी चैनलों पर फिर कसेगी नकेल!
प्रसारण सामग्री के बारे में बनाए गए नियमों को तोड़ने की प्रसारणकर्ताओं की प्रवृत्ति को काबू में रखने के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक नई सामग्री प्रसारण के लिए संहिता बनाई जा रही है। मंत्रालय की ओर से मौजूदा सामग्री प्रसारण संहिता की समीक्षा की जा रही है और माना जा […]
हुंडई हेवी करेगी संयंत्र का विस्तार
कोरियाई कंपनी हुंडई हेवी इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली हुंडई कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचसीईआई) पुणे में अपने 300 करोड़ रुपये की पूंजी वाले निर्माण उपकरण संयंत्र के विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी इस संयंत्र के विस्तार पर 700 करोड़ रुपये लगाएगी। यह विस्तार परियोजना जेनरेटर, विंडमिल, स्विचगियर और ट्रांसफॉर्मर जैसे विद्युत उपकरणों […]
सत्यम-रेलवेयर का करार
वैश्विक परामर्श और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वेब सॉल्युशन की प्रमुख डेवलपर रेलवेयर ने विश्व भर में पेशेवर सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक करार किया है। रेलवेयर के वनरिकॉर्ड सॉल्युशन के समर्थन में दोनों कंपनियां मिल कर सॉल्युशन मुहैया कराएंगी। दोनों कंपनियों का यह नया […]
