उत्तर प्रदेश में आज वैट के खिलाफ हल्ला बोल
उत्तर प्रदेश के कारोबारी बुधवार को राज्य भर में वैट विरोधी प्रदर्शन करेंगे। कारोबारी राज्य में 125 वस्तुओं पर वैट को पूरी तरह से खत्म करने या भी छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कारोबारी अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और बाद में संबंधित अधिकारियों के जरिए मुख्यमंत्री मायावती को ज्ञापन सौंपे […]
चीनी बैसाखी के सहारे जालंधर का खेल उद्योग
जालंधर शहर खेल सामान निर्माताओं के गढ़ के रूप में मशहूर है, लेकिन प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जालंधर के खेल उद्योग की महत्ता न केवल विदेश में बल्कि अपने देश में भी धूमिल पड़ती जा रही है। हालांकि अब जालंधर अपनी खोई हुई साख को फिर से बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। […]
नहीं हटा नैनो पर लगा ब्रेक
सिंगुर मसले पर 15 दिनों से चल रहे गतिरोध के खत्म होने और ममता बनर्जी की ओर से आंदोलन वापस लेने के बाद टाटा मोटर्स ने कहा कि वह सिंगुर के अपनी नैनो कार संयंत्र में अभी काम शुरू नहीं करेगी। कंपनी का कहना है कि नैनो परियोजना के खिलाफ चल रहे विरोध को खत्म […]
बेचैन बाजार को मिल ही गया करार
परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों की ओर से भारत को मिली छूट का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। इसके साथ ही एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी बाजार में तेजी देखी गई। सुबह 600 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुले बाजार में दिनभर लिवाली का दौर जारी रहा। हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार […]
माया करने चलीं राज्य की कायापलट
उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में ठंडी प्रतिक्रिया की परवाह किए बगैर मायावती ने शहरों में आधारभूत-ढांचे के विकास के लिए निजीक्षेत्रों से पात्रता आवेदन की मांग की है। इसके तहत करीब 12,500 करोड़ की लागत से राज्य के 8 बड़े शहरों में आधारभूत विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। ‘समेकित शहरी नवीनीकरण […]
ओवीएल ने अंगोला के तेल पर धावा बोला
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने अंगोला में हाल ही में खोजे गए तेल ब्लॉक में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसके लिए बोली भी लगा दी है। ओवीएल के अलावा चीन की दो बड़ी कंपनियां भी पिछले महीने लगभग […]
ऐडलैब्स को मिला फैक्ट से प्रमाणपत्र
अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी ऐडलैब्स को कॉपीराइट की चोरी के खिलाफ काम करने वाली अमेरिकी संस्था फैक्ट (फेडरेशन अगेन्स्ट कॉपीराइट थेफ्ट) की तरफ से प्रमाण पत्र मिल गया है। अब ऐडलैब्स भारत के साथ पूरे एशिया में इस प्रमाणप्रत्र को हासिल करने वाली इकलौती कंपनी बन गई है। कंपनी के एक बयान में […]
बढ़ती ब्याज दर से कम हुआ इन्फ्रा फर्मों का मुनाफा
बढ़ती ब्याज दर की मार से इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का मुनाफा मार्जिन लगातार कम हो रहा है। सड़क, बिजली, बंदरगाह और हवाईअड्डों के निर्माण से जुड़ी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), जीवीके ग्रुप जैसी दूसरी कं पनियों को कम मुनाफे से ही संतोष करना पड़ रहा है। बढ़ती ब्याज दर से बिल्ट, ऑपरेट और […]
अशोक लीलैंड-निसान को मिल गई जमीन
अशोक लीलैंड और निसान के संयुक्त उपक्रम ने तमिलनाडु सरकार के साथ चेन्नई के पिल्लैपक्कम में नया संयंत्र लगाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। दोनों कंपनियों ने हल्के वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए यह साझा उपक्रम बनाया है। इस समझौते के तहत सरकार उपक्रम को लगभग 380 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएगी। […]
इन्फोसिस को हो रही है जगह की किल्लत
परिसर निर्माण में देरी होने की वजह से सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस को अपने 3,000 पेशेवरों को पुणे परिसर से चेन्नई भेजना पड़ा है। कंपनी हिंजेवाडी में अपने नए परिसर का निर्माण करा रही है जो निर्धारित समय से 6 महीने पीछे चल रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की ओर से […]
