संसद में कोई जीते-कोई हारे, सेंसेक्स ने कहा- नो टेंशन
संसद में विश्वास मत पर चर्चा और राजनीतिक गलियारों में सरकार बचाने-गिराने की कवायद से बाजार मानों अनजान-सा बना रहा और राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। तीस शेयरों पर आधारित बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पिछले दो कारोबारी सत्रों में 1,060 अंकों की बढ़त दर्ज करने के बाद सोमवार […]
घर पर बीमा हुआ हल्का
अगली बार जब आप हाउसहोल्ड (घर और सामान) बीमा पॉलिसी लेने जाएं, तो यह जानकर चकित हो सकते हैं कि उस पर देय प्रीमियम राशि पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल, हाउसहोल्ड बीमा पॉलिसी पर देय प्रीमियम 35 से 50 फीसदी घट गया है। वजह- इंश्योरेंस रेग्युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) ने […]
किसानों पर करम, मिलों पर सितम
सरकार की एक पहल से लाखों गन्ना किसानों की पौ बारह हो सकती है, वहीं चीनी मिल मालिकों की जेब में सुराख हो सकता है। दरअसल, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय गन्ना मिलों के लिए आरक्षित गन्ना क्षेत्रों की पाबंदी हटाने की योजना बना रहा है। वर्तमान में नियम यह है कि गन्ना किसानों को अपनी उपज […]
मारुति का शुध्द मुनाफा 7 प्रतिशत घटा
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का जून में समाप्त तिमाही में शुध्द लाभ 7 प्रतिशत घट गया। कंपनी का शुध्द लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 499 करोड़ रुपये से घटकर 466 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की जून तिमाही में बिक्री में 13.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। तिमाही के दौरान कच्चे माल […]
ईएसपीएन को मिला ओलंपिक खेलों के प्रसारण का अधिकार
खेल प्रसारणकर्ता ईएसपीएन स्टार स्पोट्र्स को वैंकूवर 2010 और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के प्रसारण अधिकार मिल गए हैं। चैनल को यह अधिकार केबल और सैटेलाइट टेलीविजन, आईपीटीवी और मोबाइल टीवी प्लेटफॉर्म के लिए दिए गए हैं। ईएसपीएन स्टार स्पोट्र्स लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के लिए 200 घंटों का और वैंकूवर में होने वाले 2010 […]
आईसीआई लाएगी नए उत्पाद
आईसीआई पेंट्स बिक्री में जबरदस्त इजाफा करने के लिए अपने डिजाइन स्टूडियो और नए उत्पादों में से हर साल लगभग पांच उत्पाद लॉन्च करेगी। कंपनी की इस योजना के अनुसार इन नए पेंट्स की कीमत उसकी मौजूदा शृंखला से लगभग 10 प्रतिशत अधिक होगी, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि उपभोक्ता इन खास तरह के […]
वीडियोकॉन करेगी भारी निवेश
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज की इकाई वीडियोकॉन रिटेल लिमिटेड ने अगले तीन सालों में अपने इलेक्ट्रोनिक रिटेल फॉर्मेट के विस्तार पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी अपने रिटेल फॉर्मेट नेक्स्ट रिटेल और मोबाइल, संगीत, मनोरंजन और लाइफस्टाइल चेन प्लेनेट एम के विस्तार पर यह रकम खर्च करेगी। नवंबर 2007 में मीडिया […]
टेलीमार्केटिंग कॉल्स नहीं रोक पा रही है एनडीएनसी
श्वेता सिंह (बदला हुआ नाम) को दिन भर में टेलीमार्केटिंग के लिए कम से कम दो फोन तो आते ही हैं। इसके अलावा हर दूसरे दिन इंश्योरेंस एजेंटो और क्रेडिट कार्ड के लिए टेक्सट मैसेज आते रहते हैं। इसमें कुछ भी नई बात नहीं हैं। लेकिन यह नई बात हो जाती है अगर आपने 8 […]
टाटा पावर को मिला बिजली पर हक
टाटा पावर कंपनी ने भूटान सरकार की 114 मेगावाट हाइड्रो इलेक्ट्रिक बिजली परियोजना में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। भूटान में यह परियोजना दागछू नदी पर ड्रक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिये बनाई जा रही है। विशेष कंपनी का गठनहाइड्रो इलेक्ट्रिक बिजली परियोजना के लिए एक विशेष कंपनी दागछू हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन बनाई गई […]
सभी चीनी मिलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार बीमार चीनी उद्योग के निजीकरण के लिए तेजी से कदम उठा रही है। ऐसा करने केपीछे सरकार का उद्देश्य परिचालन क्षमता का विकास, उत्पादन में वृद्धि, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में कमी लाना और उत्पादन न करने वाली इकाइयों को बंद करना शामिल है। राज्य की 28 चीनी मिलों में से 25 मिलों […]
