एक लाख टन दाल आयात करेगी सरकार
कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आशंकित सरकार ने 1 लाख टन दाल आयात करने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकारी एजेंसी पीईसी की तरफ से निविदा जारी की गयी है। इधर 12,000 टन रिफाइन वनस्पति तेल का ठेका सिंगापुर की एक कंपनी को दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम तक […]
15 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पाम ऑयल
सोमवार को चौथे दिन भी मलयेशिया में पाम ऑयल की कीमतों में कमी आई जो 15 सप्ताहों की न्यूनतम कीमत थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अर्जेंटीना से सोयाबीन की आपूर्ति बढ़ने से पाम ऑयल की कीमतों में कमी आएगी। पिछले दो सप्ताहों में पाम ऑयल की कीमतों में 6.6 प्रतिशत की गिरावट […]
चीनी मिलों की राह में पड़े कांटे साफ करे सरकार
देश का चीनी उद्योग फिलहाल कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं से यह उद्योग किस तरह उबरता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों की क्या स्थिति रहती है, इस बात पर ही यह निर्भर […]
‘मदिरा मुगल’ माल्या पर चढ़ा वाइन का सुरूर
वाइन को हमेशा से शान के साथ जोड़कर देखा जाता रहा है। हाल के कुछ वर्षों में भारत में उम्मीद से कहीं बढ़कर परिवर्तन हुए हैं। तेजी से होती आर्थिक वृद्धि ने लोगों के कई शौक बढ़ाए हैं। भला लोगों की शराब पीने की आदत इस परिवर्तन से कैसे बच पाती? भारत में शराब खरीदना […]
इक्के और बादशाह में जारी है खिंचाई, विज्ञापनों के जरिये चल रही है लड़ाई
हाल ही में आमिर खान द्वारा अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखने के बाद से एक विवाद ने जो तूल पकड़ लिया था, उससे देश के टेबलॉयड अखबारों को बहुत शानदार मसाला मिल गया था। इस मामले ने बॉलीवुड के दो बेहद अहम सितारों के बीच पुरानी प्रतिद्वंदिता को फिर से सामने ला दिया। इन […]
क्या पिघल पाएगी दोहा की बर्फ
जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन के दोहा दौर के बारे में चल रही मंत्रियों की वार्ता में जबरदस्त बहस होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि, इससे किसी नतीजे की उम्मीद किसी को नहीं है। संगठन के प्रमुख सदस्य मुल्कों के वाणिज्य मंत्रियों को इस अहम वार्ता से पहले एक अनौपचारिक बातचीत के […]
कांटों भरी है आदिवासियों की घर वापसी की डगर
छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। नक्सली समस्या से जूझ रहे इस जिले में एक गांव है नेंद्रा। दांतेवाड़ा के कलेक्टर ने इस गांव के उन किसानों को 10 किलो धान के बीज मुफ्त में देने का ऐलान किया है, जो यहां फिर से खेती करना चाहते हैं। […]
…जरूरत है कि बनाएं अपने सपनों का शहर
भारत में छोटे कस्बे विकास की दिशा में बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन अहम् सवाल यह है कि क्या ये शहर विकास का प्रबंधन करने में सफल होंगे या अपने भीतर से ही चरमरा जाएंगे? शहरों में कूड़े के ढेर लग रहे हैं, कारों की बढ़ती संख्या से सड़कों पर जाम लग रहे हैं, […]
केनरा बैंक का लाभ 49 फीसदी गिरा
देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी बैंक केनरा बैंक का शुध्द लाभ जून 2008 को खत्म हुई तिमाही में 49 फीसदी गिरकर 122.68 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि इस तिमाही में बैंक की कुल आय 9 फीसदी बढ़कर 4000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। अप्रैल-जून 2007 में उसका मुनाफा 240.55 करोड़ रुपये था। […]
सत्यम-टॉपलाइन पर दबाव
भारत की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक सत्यम कम्प्यूटर के जून 2008 की तिमाही के परिणाम बाजार की आशाओं के अनुरुप ही रहे। 8,473 करोड़ की सत्यम कंम्प्यूटर का राजस्व काफी कमजोर रहा। इस वजह से कंपनी का स्टॉक शुक्रवार के कारोबार में आठ फीसदी कम गिर गया। कंपनी ने राजस्व में रुपए के […]
