वित्तीय क्षेत्र में पैसा लगाने से तौबा की म्युचुअल फंडों ने
ब्याज दरों की अनिश्चितता के चलते म्युचुअल फंडों ने वित्तीय क्षेत्र में अपना एक्सपोजर घटा दिया है। पिछले छह महीनों के दौरान यह पाया गया है कि भारत के शीर्ष दस म्युचुअल फंडों की स्कीमों (एसेट् अंडर मैनेजमेंट के टर्म में) का फाइनेंशियल सर्विस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों के प्रति रुझान घटा है। उनकी […]
औद्योगिक उत्पादन के आंकडों ने बाजार को निराश किया
औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकड़ों ने बाजार को बुरी तरह निराश कर दिया है। इसके अलावा महंगाई का लगातार ऊपर की ओर सरकता चार्ट और तेल की कीमतों ने भी बाजार को काफी हद तक हिलाकर रख दिया है और इसी सब का असर शुक्रवार को बाजार में देखने को मिला। जमकर बिकवाली हुई, बैंकिंग, […]
बनेंगे 10 नए औद्योगिक समूह
बीते वर्षो के दौरान पंजाब में औद्योगिक गतिविधियां तेज होने का दावा करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा है कि सरकार ने हाल में दस औद्योगिक समूह की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें औजार और हैंडटूल के दो क्लस्टर जालंघर से हैं। इसके अलावा लुधियाना […]
ईंधन की पड़ी मार तो दिल्ली ने लगाई सीएनजी की गुहार
पिछले महीने देश भर में पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के चलते कार मालिक सीएनजी किटों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। महीने के बजट को हिला देने वाले पेट्रोल बिल को कम करने के लिए दिल्ली में तेजी से सीएनजी किट का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सीएनजी किट उद्योग सूत्रों का दावा है कि […]
छोटे कूरियर की बड़ों से टक्कर
एनसीआर, मेट्रो शहरों और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कूरियर क्षेत्र के लिए बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए अर्द्धसंगठित और असंगठित क्षेत्र की कंपनियां अपने पंखों को फैलाने लगी हैं। ये अंसगठित क्षेत्र की कंपनियां देश के आर्थिक विकास से पूरा फायदा उठाने की फिराक में है। बाजार के अनुमानों के हिसाब से पिछले चार सालों […]
ट्रांसपोर्टर्स भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में
रेलवे द्वारा मालभाड़े में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद ट्रांसपोर्टर्स भी अपने भाड़े में बढ़ोतरी का मन बना रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से इसकी कोई औपचारिक घोषणा की नहीं की गयी है। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। रेलवे अगले महीने से मालभाड़े में बढ़ोतरी करने जा […]
पाइरेसी के गोरखधंधे से गुलजार हैं नकलची
कानपुर में पाइरेटेड फिल्मों और सॉफ्टवेयर का कारोबार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। इस धंधे से जुड़े लोग बाजार से प्रतिदिन लाखों रुपये बटोर रहे हैं। मनोरंजन कर विभाग और शहर के पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापे मारने के बावजूद यह रैकेट अपना काम सफाई से किए जा रहा है। एक अनुमान […]
केंद्रीय सहायता के बावजूद रीवा के छोटे उद्योगों की उपेक्षा जारी
केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के विकास और क्लस्टर योजना के तहत दी गई सहायता के बावजूद मध्य प्रदेश का उद्योग विभाग रीवा के कोरहाटा स्थित उद्योग विहार के छोटे और मंझोले उद्योगों (एसएमई) का पर्याप्त विकास करने में सफल नहीं हो पाया है। उद्यमियों और सरकारी कर्मचारियों दोनों का मानना है कि सरकार […]
करार पर हर तरफ है बेकरारी
राजनीतिक गलियारों में गुरुवार का दिन उठा-पटक, बयानबाजी और सरकार गिराने-बचाने की जुगत में बीता। बुधवार को वामदलों की ओर से समर्थन वापसी की औपचारिक घोषणा के बाद सरकार ने बहुचर्चित परमाणु करार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के मूल मसौदे को सार्वजनिक कर दिया। वहीं मार्क्सवादी नेता प्रकाश करात का कहना है […]
सटोरिये भी लगा रहे सरकार पर दांव
देश में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता को भुनाने में अब सट्टेबाज भी जुट गए हैं। कांग्रेसनीत संप्रग सरकार सत्ता बचाने में कामयाब रहेगी या फिर उसे दिल्ली की गद्दी से हाथ धोना पड़ेगा। इस बात को लेकर पिछले दो दिनों में तकरीबन 500 करोड़ रुपये का सट्टा लग चुका है। वैसे सट्टाबाजार की बयार की […]
