अरविंदो का शुध्द लाभ 2.59 प्रतिशत घटा
अरविंदो फर्मा लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के लिए शुध्द मुनाफा 2.59 प्रतिशत घट कर 76.08 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 78.1 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के दौरान कंपनी की आय 21.91 प्रतिशत बढ़कर 641.27 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान […]
एस्मार्क-एस्सार सौदे पर सेवर्सताल गरम
रूसी फर्म सेवर्सताल ने एस्सार स्टील के पक्ष में इसके 49.6 अरब रुपये के अधिग्रहण प्रस्ताव को ठुकराने के लिए अमेरिकी इस्पात निर्माता एस्मार्क के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। इसे ‘आपत्तिजनक सौदा’ करार देते हुए सेवर्सताल ने कहा है कि एस्मार्क को अधिग्रहण प्रस्ताव की सभी बाधाओं को तुरंत दूर करना चाहिए। इस […]
पर्यटन पर छा रही हैं अमेरिकी मंदी की घटाएं
भारत आने वाले अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में जहां कमी आ रही है, वहीं भारत से अमेरिका जाने वालों की संख्या भी कम हो रही है और पर्यटन में आई इस गिरावट का सीधा-सीधा असर ट्रैवल कंपनियों और टूर ऑपरेटरों पर पड़ रहा है। पिछले साल 5 लाख 67 हजार भारतीय पर्यटकों ने अमेरिका की […]
मेंथा की फसल पर ‘इन्द्र’ का साया
समय से पहले मानसून आ जाने से मेंथा की फसल को नुकसान पहुंचा है। अगर इन्द्र देवता ने अपना प्रकोप जारी रखा तो यूपी में फसल क्षेत्र में बढ़ोतरी के बावजूद इस साल 40 हजार टन के अनुमानित उत्पादन में सेंध लग सकती है। क्योंकि मेंथा के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में मानसून […]
आपूर्ति में कमी से सरसों में उफान
सरसों की मांग में वृध्दि से गुजरात के बाजारों में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरसों की कीमतें बढ़ कर 600-605 रुपये प्रति 20 किलो पर पहुंच गई, यह इस सीजन में अब तक हुई सबसे अधिक वृध्दि है। पिछले सात दिनों में गुजरात की विभिन्न मंडियों में सरसों की कीमत लगभग 40 रुपये […]
अयस्क पर निर्यात शुल्क से इस्पात कंपनियों पर असर मुमकिन
लौह अयस्क के निर्यात पर 15 फीसदी का आयात शुल्क थोपने के विरोध में देश के निजी खनन कंपनियों ने सरकार को खनन कार्य ठप्प करने की चेतावनी दी है। आशंका जतायी जा रहा है कि दूसरी श्रेणी के इस्पात बनाने वाली कंपनियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लौह अयस्क उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करने वाली […]
तेल मिल मालिकों के साथ एनसीडीएक्स का करार
नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने बीकानेर स्थित बीकानेर ऑयल मिल्स एसोसियशन और श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के साथ एक समझौते पर दस्तखत किया है। यह समझौता एसोसियशन के सदस्यों की कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। समझौते के तहत एसोसियशन अपने सदस्यों और ग्राहकों को उन चीजों […]
वायदा बाजार में सिर चढ़कर बोला मसाला
नैशनल कमोडिटी ऐंड डैरिवेटिव्स एक्सचेंज में बुधवार को शुरुआती वायदा कारोबार के दौरान मसालों की कीमत में तेजी देखी गई। इसकी वजह कारोबार में पिछले दिनों आई गिरावट के दौर के खत्म होने के संकेत के मद्देनजर कारोबारियों द्वारा की गई खरीदारी है। काली मिर्च, लाल मिर्च और हल्दी में शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारियों […]
जमाखोरी पर अंकुश से खाद्य तेलों के आयात नरम
खाद्य तेलों के आयात में मई महीने में 39 फीसदी की कमी आयी है। देश में अप्रैल में हुए 4.94 लाख टन आयात के मुकाबले मई में केवल 3.02 लाख टन तेल का आयात हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसियशन ऑफ इंडिया (एसईए) के मुताबिक, खाद्य तेलों के आयात में होने वाली इस बड़ी कमी के […]
चार दिन बाद कच्चे तेल में फिर तेजी
चार दिन बाद कच्चे तेल में एक बार फिर तेजी आई क्योंकि अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की साप्ताहिक रिपोर्ट से पहले व्यापारियों ने इसमें खरीदारी की। ब्लूमबर्ग के सर्वे के मुताबिक, इस रिपोर्ट में कच्चे तेल के भंडार में गिरावट की खबर आ सकती है क्योंकि रिफायनरियों ने उत्पादन बढ़ा दिया है। इसके अलावा बुधवार को […]
