बीपीसीएल का शुध्द लाभ 91 प्रतिशत घटा
सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के लिए शुध्द लाभ 91 फीसदी घटकर 58.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 670 करोड़ रुपये था। कंपनी की इस अवधि के दौरान कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में […]
रिलायंस पावर के अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट को एडीबी देगा ऋण
अनिल धीरूभाई अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को आंध्र प्रदेश में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (यूएमपीपी) के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से तकरीबन 2000 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। 4000 मेगावाट की क्षमता वाली यह परियोजना राज्य के नेल्लोर जिले के कृष्णापटनम में स्थापित की जा रही है। इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने […]
बिड़ला समूह के संयंत्र के निर्माण कार्य पर लगा ग्रहण
आदित्य बिड़ला ग्रुप की नई इकाई उत्कल एल्युमिना इंटरनैशनल के लिए मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उड़ीसा के काशीपुर में लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले इस संयंत्र के खिलाफ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। इस परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के […]
ओपन ऑफर की कीमत में बदलाव कर सकती है दायची
जापानी औषधि निर्माता कंपनी दायची सांक्यो प्रतिस्पर्धी बोली को लेकर ओपन ऑफर की कीमत में संशोधन कर सकती है। दायची ने 737 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेष 34.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रैनबैक्सी लेबोरेटरीज के प्रवर्तकों के साथ एक समझौता किया है। यह महत्वपूर्ण बयान उस वक्त आया है जब खबरों में […]
दायची को मिले दो नए उत्पाद पेटेंट
दायची सांक्यों लिमिटेड को कोलकाता पेटेंट ऑफिस की ओर से हाइपरटेंशन के लिए कंपनी की प्रमुख दवा ओल्मेसार्टन मेडोक्सोमिल के लिए दो उत्पाद पेटेंट हासिल हुए हैं। जापान की फार्मास्युटिकल कंपनी दुनियाभर में लगभग 8000 करोड़ रुपये की दवाएं अपने ब्रांड बेनिकर, बेनिकर एचसीटी, ओल्मिटेक, बेनिटेक और अजोर के तले बेचती है। पेटेंट विशेषज्ञों ने […]
तेल की बढ़ती कीमतों ने दिखाई ऑटो कंपनियों को ईंधन बचाने की राह
तेल की कीमतों के इस साल 8000 रुपये प्रति बैरल के आंकड़े को छू जाने के अनुमानों के साथ ही देश में ऑटो निर्माता कंपनियां न सिर्फ ईंधन बचत वाले, बल्कि आसान देख-रेख वाले मॉडल को लॉन्च करने पर विचार कर रही हैं। जेब पर भारी पड़ने वाले ईंधन के बिल से निजाद दिलाने के […]
गेहूं खरीद से कमीशन एजेंट हुए मालामाल
इस साल उत्तर प्रदेश में हुई गेहूं की रेकॉर्ड खरीद से इस प्रक्रिया में लगे हुए कमीशन एजेंट अभी तक 5.6 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अभी तक 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। सरकार ने पहली बार उत्तर प्रदेश में गेहूं […]
सीटीटी लागू हुआ तो होगा भारी नुकसान
इंदिरा गांधी इंस्टिटयूट ऑफ डिवेलपमेंट रिसर्च (आईजीआईडीआर) की स्टडी में कहा गया है कि अगर सरकार ने कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (सीटीटी) लागू किया तो सरकारी खजाने को करीब एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। यह अलग बात है कि इस साल बजट पेश करते समय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सरकारी खजाने में […]
बढ़ा निर्यात तो हुई कपास की किल्लत
कपास के उत्पादन में बढ़ोतरी होने के बावजूद कपास की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। इसकी वजह सरकार द्वारा कपास के निर्यात में छूट देने को समझा जा रहा है। जिस वजह से कपास का निर्यात बढ़ा है, साथ ही कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से पॉलिस्टर की कीमतों में भी तेजी […]
निर्यात मांग ने लगाई जीरे में ‘छौंक’
जीरे की निर्यात मांग में अचानक तेजी से आए उछाल की वजह से जीरा बाजार में तेजी का रुख चल रहा है। कारोबारियों और कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में मजबूती का रुख रहेगा। नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मंगलवार को जीरे की कीमतें पिछले आठ कारोबारी […]
