facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

ताजा खबरें

किसमें कितना है दम, संसद बताएगी 22 को

एटमी डील पर वाम दलों के समर्थन वापस लेने के बाद अपना बहुमत सिध्द करने के लिए सरकार ने 21 जुलाई को लोकसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इसी सत्र के दौरान वह 22 जुलाई को विश्वास मत हासिल करेगी। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की शुक्रवार को हुई बैठक […]

ताजा खबरें

‘अनिल जैसे हैं मेरे विचार तो क्या करूं’

मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में संप्रग सरकार के लिए समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह संकटमोचक के तौर पर सामने उभरे हैं। इस समय क्या सत्ता पक्ष, क्या विपक्ष और मीडिया और पूरे देश की नजरें उनकी ओर लगी हैं। हमारे संवाददाताओं निस्तुला हेब्बार और सिद्धार्थ ज़राबी ने उनसे लंबी बातचीत की। एक घंटे तक चली […]

कंपनियां

‘संक्रमण’ से बची इन्फोसिस

दुनियाभर में छाई मंदी के बावजूद रुपये की कमजोरी ने देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज की सेहत अच्छी रखने का चमत्कार कर दिखाया। मौजूदा वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक, कंपनी के शुध्द मुनाफे में 20.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो […]

ताजा खबरें

अवध में नई शतरंज, खिलाड़ी कलम के

इतिहास पर गौर करें तो नवाबों के शहर के तौर पर मशहूर लखनऊ में आखिरी जंग 1857 में लड़ी गई थी। इसके लगभग डेढ़ सौ बरस बाद इस सरजमीन पर एक और लड़ाई लड़ी जा रही है। इसके किरदार अलग हैं, तौर-तरीके अलग हैं और हथियार भी अलग हैं, पर जंग तो आखिर जंग ही […]

कंपनियां

पंजाब में स्टरलाइट ने जीता बड़ा दांव

मुंबई की स्टरलाइट एनर्जी लिमिटेड को पंजाब राज्य बिजली बोर्ड से तलवंडी साबो थर्मल पावर प्रोजेक्ट को हासिल करने में कामयाबी मिली है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित कीमत 9,000 करोड़ रुपये है। पहले चरण में कंपनी को 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करना होगा जिसके पूरा होने के लिए दिसंबर 2011 की समयसीमा निर्धारित की […]

कंपनियां

बीएसएनएल के नेटवर्क पर स्वान की कॉल

देश के 13 सर्किलों में जीएसएम सेवाएं देने का लाइसेंस प्राप्त करने के बाद दूरसंचार कंपनी स्वान अब भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो कंपनी अपनी जीएसएम सेवाएं देने के लिए भारत संचार निगम  लिमिटेड के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेगी। […]

कंपनियां

शेयरों के आसमान में स्पाइसजेट की उड़ान

भारत के आसमान में उड़ान भरने को घाटे का सौदा बताने वालों को कम किराये वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों की उड़ान देखकर वाकई हैरत होगी। विस्तार के लिए रकम जुटाने के फेर में स्पाइसजेट ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की बात क्या कही, खरीदारों की कतार लग गई। खरीदार भी छोटे-मोटे नहीं, किंगफिशर एयरलाइंस […]

कंपनियां

सिंगटेल का सिम किया गृह मंत्रालय ने ब्लॉक

भारत में लंबी दूरी की कॉल, अंतरराष्ट्रीय कॉल और इंटरनेट सेवा (ब्रॉडबैंड सेवाएं) मुहैया कराने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने की सिंगटेल ऑस्ट्रेलिया की अर्जी मुश्किलों में फंस गई है। सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर कंपनी को हरी झंडी दिए जाने पर गृह मंत्रालय ने सवालिया निशान लगा दिया है। दरअसल हाल ही में सिंगटेल में […]

कंपनियां

स्पाइसजेट के मुख्य कार्यकारी सिद्धांत शर्मा का इस्तीफा

नकदी की कमी और हिस्सेदारी की बिक्री की वजह से सुर्खियों में आई कम किराये वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट के मुख्य कार्यकारी सिद्धांत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक वह 30 जुलाई तक ही वर्तमान पद पर रहेंगे। शर्मा 2005 से ही स्पाइसजेट के साथ जुड़े हुए हैं। कनाडा के मार्क विंडर्स […]

कंपनियां

आरपीजी रिटेल में लगाएगा 160 करोड़ रु.

आरपीजी समूह अपने रिटेल व्यवसाय पर अगले दो सालों में तकरीबन 160 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। समूह खासकर यह निवेश म्यूजिक वर्ल्ड और बुकस्टोर चेन बुक्स ऐंड बेयोंड पर निवेश करेगा। समूह की योजना के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान वह कम से कम 15 बुक्स ऐंड बेयोंड स्टोर खोलेगा। समूह की दो […]

1 … 4,003 4,004 4,005 4,006 4,007 … 4,560
Advertisement
Advertisement