आईएचसी का होटल में बड़ा निवेश
गोर्डन हाउस होटल्स, मार्स रेस्टोरेंट और स्काई गोरमेट की संयुक्त उपक्रम इंडियन हॉस्पिटैलिटी कॉर्पोरेशन (आईएचसी) होटल समूह और रेस्टोरेंट शृंखलाओं के अधिग्रहण के लिए लगभग 40 अरब रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। तीनों कंपनियों ने मिलकर पिछले साल ही इस संयुक्त उपक्रम को बनाया है। कंपनियों ने मार्स रेस्टोरेंट के रवि देओल […]
कैडबरीज, नेस्ले पड़ रही हैं फीकी
मार्स और स्निकर्स जैसे आयातित चॉकलेट ब्रांड कैडबरीज और नेस्ले के चॉकलेटों पर भारी पड़ रहे हैं। रिटेल केंद्रों में इन आयातित चॉकलेटों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। आयातित चॉकलेट न सिर्फ मांग के मामले में आगे हैं बल्कि भारतीय ब्रांडों की तुलना में इनमें मुनाफा भी अधिक है। कई सौदों को लेकर […]
शुल्क बढ़ने से कम होगी वाहन की रफ्तार
कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और वाहन ऋण न मिलने की वजह से संकट में पड़े वाहन उद्योग पर एक सरकारी फरमान और गाज गिराने आ गया है। बडे इंजन वाले यात्री वाहनों पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि के सरकारी फैसले से इस उद्योग की हालत और खस्ता हो सकती है। नामी कंपनियों को […]
तीन महीने बाद फिर शुरू होगा चांदी का आयात
करीब तीन महीने से लगभग रुका पड़ा चांदी का आयात एक बार फिर शुरू होगा। उद्योग से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मांग में कमी के चलते चांदी का आयात लगभग बंद था, लेकिन इसके अब शुरू होने की उम्मीद है। मांग में कमी के चलते भारत ने चांदी का आयात अप्रैल तक […]
जारी रहेगा तांबे में सुस्ती का आलम
आधारभूत धातुओं के कारोबार और कीमत का रुख इस हफ्ते मिलाजुला रहने का अनुमान है। दूसरी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आने और अमेरिका व यूरोप से मांग के सीमित रहने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते की शुरुआत में तांबे में नरमी रहेगी। जबकि आगामी सीजन के मंद रहने […]
हाल-ए-कमोडिटी बाजार
अरंडी के कारोबार में लौटी रौनक बुआई के चलते स्थानीय मांग बढ़ने से अरंडी में फिर से तेजी लौट आयी है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में जुलाई डिलिवरी के लिए जहां इसका भाव 53.33 रुपये प्रति किलो था।वहीं शनिवार को इसमें 2.5 फीसदी की तेजी आयी और यह 54.8 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। […]
तिल के बीजों की जांच के लिए और लैब
रूस द्वारा देश के सात और प्रयोगशालाओं को निर्यात से पूर्व तिल के बीजों की जांच करने की अनुमति दे दी गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस अनुमति के बाद देश से रूस समेत तमाम देशों को तिल के किए जाने वाले निर्यात में खासी बढ़ोतरी होगी। रूस के इस कदम […]
सरकारी प्रतिबंधों से हो बचाव
क्रियाविधियों के हैंडबुक के वॉल्यूम 1 में विदेश व्यापार के महानिदेशक (डीजीएफटी) ने एक नया पैरा 5.11.4 जोडा है। इसे पब्लिक नोटिस संख्या 262008 के तहत जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि किसी सामान के निर्यात पर आरोपित प्रतिबंधबाध्यताएं, उस पर इस पाबंदी की समयावधि, ऐसे सामान जिसपर पहले से प्रतिबंध आरोपित किया […]
एफडीआई की पेचीदगियां कैसे हो कम
अच्छे कानून की सबसे बड़ी विशेषता होती है कि उसमें अनुमान लगाने की क्षमता हो। कानून इस बात को अच्छे तरीके से देखता है कि कारण और प्रभाव के बीच का संबंध कैसा है, कानून को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं है और उसकी कानूनी उपयोगिता कितनी है। कानून के रखवाले अपने विचारों को पारदर्शी […]
निर्यात सेवा के महत्वपूर्ण और प्रासंगिक मुद्दे
जैसा कि हम जानते हैं कि सेवा कर, जो कि पिछले एक दशक से भारत में लागू है, अब अपने गंतव्य आधारित खपत कर की तरफ अग्रसर है। इसके परिणामस्वरुप सेवा कर वहां पर आरोपित किए जाएंगे जहां खपत होगी। इसका उल्टा यह हुआ कि जहां इसका निर्यात किया जाएगा वहां इसे आरोपित नहीं किया […]
