सागर के राजा की मानसून के साथ ठना-ठनी
‘आम्ही कोली दर्याचे राजे आहोत’ इस मराठी पंक्ति का अर्थ है कि हम मछुआरे सागर के राजा हैं। लेकिन हालत यह है कि महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार दस्तक ने राज्य में फैले 720 किलोमीटर लंबे समुद्री तट से इन मछुआरों को अपना साम्राज्य यानी समुद्र वक्त से पहले छोड़ने के लिए विवश कर दिया […]
मानसून आया, न आई खाद
चावल का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में खाद की जबरदस्त किल्लत है। सरकार को यह समझ में नहीं आ रहा है कि खाद की मांग और आपूर्ति के बीच की खाई को कैसे पाटा जाए। हालांकि इस दिशा में फौरी कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राज्य में तैयार सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) की […]
कृषि को डब्ल्यूटीओ से अलग करने की किसानों की मांग
देश भर के 30 से अधिक किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र को विश्व व्यापार संगठन से अलग करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा करने पर कृषि व गैर कृषि कार्यों से जुड़े 80 करोड़ लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। फोरम फॉर बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड सिक्युरिटी एंड अंकटाड द्वारा आयोजित […]
अक्टूबर में ही दौड़ती नजर आएगी नैनो
देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपने सपने ‘नैनो’ को अक्टूबर तक तय समय सीमा तक बाजार में लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कंपनी के सिंगुर संयंत्र में यदि कुछ दिक्कत भी आती है तो कंपनी ने इससे निपटने के लिए भी इंतजाम किया हुआ है। कंपनी का पुणे […]
दहाई की ओर भागती महंगाई ने दोहरा किया दर्द
सरकार के लगातार ब्रेक लगाते रहने के बावजूद महंगाई दर की चाल लगातार बढ़ती ही जा रही है। 31 मई को समाप्त सप्ताह के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह सात साल के उच्चतम स्तर 8. 75 फीसदी पर पहुंच गई। पिछली बार के मुकाबले इसकी रफ्तार में 0.51 फीसदी की तेजी आई। इस बार इसकी […]
अब तो मानसून ही जान बचाए…
महंगाई, कच्चा तेल और मानसून…ये तीन ऐसी एक्सप्रेस हैं, जिन पर सरकार ही नहीं, समूचे देश की निगाहें लगी हुई हैं। ज्यों-ज्यों कच्चा तेल एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ी, महंगाई एक्सप्रेस भी दौड़ने लगी। कच्चा तेल एक्सप्रेस को रोकने के लिए जब सरकार ने 5 जून को पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें बढ़ाने का ब्रेक लगाया तो यह […]
प्रॉपर्टी पर छाने लगे मंदी के बादल
रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में चौथाई फीसदी बढ़ोतरी किए जाने से प्रॉपर्टी बाजार पर मंदी के काले बादल छाने लगे हैं। डेवलपर्स और मकान के खरीदारों की परेशानी और बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी डेवलपर्स पहले से ही ऊंची ब्याज दर, नकदी की कमी, खरीदारों की किल्लत आदि की समस्या से जूझ रहे […]
बढ़ते घाटे के कारण विमान उद्योग की उड़ान ‘रद्द’
बढ़ती प्रतिस्पर्धा, यात्रियों की घटती संख्या और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमत की वजह से इस साल एविएशन उद्योग को तकरीबन 60 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी वजह से एयरलाइंस अपने बेड़े में नए विमानों को शामिल करने की योजना पर फिलहाल ब्रेक लगाने का मन बना रही हैं या […]
मायाराज में अनिल की पावर
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में प्रस्तावित 3,300 मेगावॉट के दो ताप बिजली संयंत्रों के निर्माण और बिजली वितरण के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस पावर ने सबसे कम बोली लगाई है। इसमें लैंको इन्फ्राटेक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और कलकता इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ने भी बोली […]
भारतीय तेल कंपनियां चलीं ईरान
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अब भारतीय तेल उत्खनन कंपनियां गैस उत्खनन के लिए ईरान का रुख कर रही हैं। इन कंपनियों की सूची में ओएनजीसी विदेश, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और ऑयल इंडिया मिलकर ईरान के फारसी ब्लॉक में पिछले साल खोजे गए गैस भंडार को विकसित करने के […]
