मायाराज में अनिल की पावर
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में प्रस्तावित 3,300 मेगावॉट के दो ताप बिजली संयंत्रों के निर्माण और बिजली वितरण के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस पावर ने सबसे कम बोली लगाई है। इसमें लैंको इन्फ्राटेक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और कलकता इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ने भी बोली […]
भारतीय तेल कंपनियां चलीं ईरान
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अब भारतीय तेल उत्खनन कंपनियां गैस उत्खनन के लिए ईरान का रुख कर रही हैं। इन कंपनियों की सूची में ओएनजीसी विदेश, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और ऑयल इंडिया मिलकर ईरान के फारसी ब्लॉक में पिछले साल खोजे गए गैस भंडार को विकसित करने के […]
कर्ज की मारी रैनबैक्सी बन गई जापानी खुराक
बड़ी विदेशी कंपनियों पर भारतीय खिलाड़ियों के कब्जे की खबरें सुनने का आदी उद्योग जगत इस हफ्ते रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के शिकार की बात सुनकर हैरान रह गया। दवा बाजार से लेकर आम आदमी और शेयर बाजार तक इस खबर से सन्न रह गया। किसी को भी यकीन नहीं हो सकता था कि दवाओं के […]
वीडियोकॉन कर रही है आईटी क्षेत्र में विस्तार के लिए निवेश
वीडियोकॉन समूह पश्चिम बंगाल में और 6,000 करोड रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी पश्चिम बंगाल के कल्याणी और सिलीगुड़ी में एक-एक नॉलेज पार्क बनाएगी। एक पार्क को स्थापित करने में लगभग 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बंगाल पर मेहरबानवीडियोकॉन के पश्चिम बंगाल में पहले से ही 16,000 करोड़ रुपये […]
कुद्रेमुख में लीजिए पर्यटन सुख
सरकारी कंपनी कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) खनन उद्योग के दरवाजे बंद होने के बाद अब पर्यटन के कारोबार में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी को दिसंबर 2005 में एक अदालती आदेश के बाद कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में स्थित कुद्रेमुख में खनन का काम बंद करना पड़ा था। अब […]
न्यू यार्क टाइम्स खरीदेगा डेक्कन क्रॉनिकल में हिस्सेदारी
अंग्रेजी दैनिक अखबार डेक्कन क्रॉनिकल और एशियन ऐज की प्रकाशक कंपनी डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स ने बताया कि कंपनी अपनी एक सहायक कंपनी के लगभग 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए न्यू यार्क टाइम्स कंपनी के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी ने बताया कि न्यू यार्क टाइम्स ने सिगर सॉल्यूशंस में 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने […]
जेनरिक कंपनियों पर छाए संकट के बादल
अरबपति कारोबारी मालविंदर मोहन सिंह का रैनबैक्सी लैबोरेटरीज में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला भारत में जेनरिक दवा उद्योग के खत्म होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। फार्मा उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस फैसले से यह भी संकेत मिलता है कि दवा कंपनियां अपनी रणनीति पर दोबारा सोचेंगी। […]
हफ्ते की शख्सियत
पूरी शिद्दत से जिंदगी का लुत्फ उठाने वाले मालविंदर मोहन सिंह ने फार्मास्यूटिकल्स कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी जापानी कंपनी डायची सांक्यो को बेच दी। अपने करीबी लोगों के बीच मालव के नाम से मशहूर सिंह का सपना 2012 तक रैनबैक्सी को 5 अरब डॉलर की कंपनी बनाना था। उनके हंसमुख और खुशमिजाज […]
सीईओ के पास कंपनी में हिस्सेदारी जरूरी नहीं
डॉ. ब्रायन डब्ल्यू टेम्पेस्ट 2004-06 के दौरान रैनबैक्सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक रहे। इस समय वह रैनबैक्सी लैबोरेटरीज के निदेशक मंडल के गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने लंदन से रैनबैक्सी और दायची सांक्यो के बीच हुए करार पर तिनेश भसीन से बातचीत की। भारतीय दवा निर्माता कंपनी में टेम्पेस्ट ने कंपनी ने 13 […]
रैनबैक्सी के कर्मचारियों को है नौकरी खोने का डर
रैनबैक्सी के हलचल मचा देने वाली जापानी कंपनी डाईची सांक्यो को बेच देने के फैसले से कंपनी के कर्मचारी काफी बेचैन हैं। आधिकारिक तौर पर कर्मचारियों को दी गई तस्सली कि कंपनी का मौजूदा प्रबंधन तंत्र और ढांचा जस का तस बना रहेगा भी उन्हें उनकी अधिग्रहण के बाद नौकरी छिन जाने के डर से […]
