जय किसान के मंत्र से जीडीपी में हुआ चमत्कार
महंगाई के जख्म से परेशान सरकार के लिए उम्मीद से ज्यादा रही जीडीपी शुक्रवार को मरहम बनकर आई। सरकार ने 2007-08 के लिए आर्थिक विकास दर 8.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया था, जबकि यह आंकड़ा 9 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि पूर्व वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 9.6 प्रतिशत था। खास बात […]
अष्टभुजी हुई महंगाई
सरकार महंगाई की आग को कम करने की जितनी कोशिशें कर रही है, उतनी ही यह आग भड़कती जा रही है। 17 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान महंगाई दर बढ़कर 45 महीने के उच्चतम स्तर, यानी 8.1 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले सप्ताह में महंगाई दर 7.82 प्रतिशत थी, जबकि पूर्व वर्ष की […]
कीमतें तो बढ़ा दें, पर भाजपा…
पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने को बेकरार सरकार को भाजपा का डर कितना सता रहा है। यह इससे साफ हो जाता है कि सरकार इस बाबत शनिवार को संभावित फैसले को अब अगले हफ्ते तक टालने का इरादा बना रही है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि रविवार को दिल्ली […]
तय होगा सफर, हमसफर तो हो
भारत में खुदरा कारोबार की डगर पकड़कर चांदी काटने का सपना देख रही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल चेन कार्फू एसए को पिछले छह साल की मशक्कत के बावजूद कोई साथी नहीं मिल पाया है। इस समूह ने भारती एंटरप्राइजेज, एवी बिड़ला ग्रुप, वाडिया ग्रुप और रिलायंस लिमिटेड समेत भारत के करीब 50 व्यावसायिक […]
स्पेन की कंपनी कैडिला की जेब में
भारतीय फार्मा कंपनी जाइडस कैडिला ने स्पेन की लैबोरेट्रीज कॉम्बिक्स के 100 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण कर लिया है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने कितने रुपये खर्च किये इसका खुलासा नहीं किया गया है। लैबोरेट्रीज कॉम्बिक्स पूरी तरह जेनेरिक दवाओं का कारोबार करती है। इस अधिग्रहण के जरिये अब कैडिला सालाना 21.5 फीसदी की विकास […]
तेल की खौलती धार से आईओसी हुई बेजार
कच्चे तेल की खौलती धार का पहला झटका देश की सबसे बड़ी तेल विक्रेता कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आईओसी को झेलना पड़ा है। तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों और देश में सब्सिडी के पाटों तले पिसकर कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी को तकरीबन पौने तीन साल […]
ल्यूपिन को अमेरिकी हरी झंडी
दवा कंपनी ल्यूपिन को टोपिरामेट टैबलेट के लिए फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्टे्रशन की अंतरिम मंजूरी मिल गई है। टोपिरामेट टैबलेट ऑर्थो-मैकनील की टोपामैक्स टेबलेट की जेनेरिक समकक्ष है। इस दवा का उपयोग दौरे के इलाज के लिए होता है। आईएमएस हेल्थ सेल्स डाटा के अनुसार इस ब्रांड उत्पाद की मार्च 2008 में समाप्त हुए वर्ष […]
ग्लेनमार्क को भी मिली मंजूरी
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की सहायक कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स के मोमेटासोन फ्यूरोट ऑएंटमेंट यूएसपी, 0.1 प्रतिशत, मोमेटोसोन फ्यूरोट क्रीम यूएसपी, 0.1 प्रतिशत औरमेटाफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट, यूएसपी 500 मिलीग्राम, 850 मिलीग्राम और 1000 मिलीग्राम को एएनडीए की मंजूरी मिल गई। जल्द ही कंपनी अमेरिकी बाजार में इनका विपणन करेगी। मोमेटासोन फ्यूरोट के इन दो उत्पादों का मार्च 2008 […]
आरआईएनएल-एनएमडीसी का विलय!
इस्पात के लंबे उत्पाद बनाने वाली सरकारी कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) सरकार के स्वामित्व वाली खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के साथ विलय की दिशा में बढ़ गई है। देश के कुल लौह अयस्क उत्पादन में एनएमडीसी का लगभग 15 फीसद योगदान है। आरआईएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के […]
