गुर्जर आंदोलन से गहराया ताजा जख्म
आतंकियों के बम धमाके से जख्मी राजस्थान का घाव अभी भरा भी नहीं था कि गुर्जरों के आंदोलन ने इसे और हरा कर दिया। लेकिन राजस्थान के साथ-साथ इस आंदोलन का खामियाजा कई राज्यों को भी भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों के लिए जहां सब्जी, फल व दूध की आपूर्ति […]
आईआईटी माइक्रोसॉफ्ट से खफा
माइक्रोसॉफ्ट के ओपेन ऑफिस एक्सएमएल (ओओएक्सएमएल) फाइल फॉरमेट पर छाए संकट के बादल लाख कोशिशों के बाद भी छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आईएसओ) ने तो इसे नकारा ही है , भारतीय मानकों पर भी यह खरा नहीं उतर पाया है और इसे लाल झंडी दिखाई जा […]
वोडाफोन के नेटवर्क से बाहर हुए सरीन
ब्रिटेन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने मंगलवार को कहा कि कंपनी के सीईओ अरुण सरीन 29 जुलाई, 2008 को अपना पद छोड़ देंगे। उनकी जगह कंपनी के उपाध्यक्ष विटोरियो कोलाओ वोडाफोन के नए सीईओ होंगे। सरीन का कार्यकाल आईआईटी में पढ़े 53 वर्षीय सरीन 2003 से वोडाफोन के सीईओ रहे हैं। क्या रही उपलब्धि […]
मशीन ही रोकेगी मशीनी यमराजों का आतंक!
सड़कों पर अंधाधुध दौड़ते व्यावसायिक वाहन अक्सर भयानक हादसों की वजह बनते हैं। लेकिन अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसी दुर्घटनाओं पर लगाम की भरसक कोशिशें शुरू कर दी हैं। इन पर लगाम लगाने के इरादे से ही एक निरीक्षण और देखरेख संबंधी कार्यक्रम (इंस्पेक्शन एंड मेंटीनेंस) तैयार किया जा रहा है, जिसके […]
अंबानी की सासन और टाटा की मुंद्रा आएंगी जल्द
उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और टाटा समूह की टाटा पावर कंपनी को अपनी अल्ट्रा मेगा विद्युत परियोजनाओं (यूएमपीपी) की शुरुआत देखने में अभी कुछ समय लगेगा। रिलायंस पावर मध्य प्रदेश के सासन और टाटा पावर गुजरात के मुंद्रा में 4000 मेगावाट क्षमता की यूएमपीपी लगा रही हैं, जो 2013 तक चालू हो पाएंगी। […]
रिलायंस टेक्नोलॉजिज का सिएटल में निवेश
अनिल अंबानी समूह की रिलायंस टेक्नोलॉजी वेंचर्स लिमिटेड (आरटीवीएल) ने सिएटल की पेलागो इंक में निवेश किया है। लेकिन उसने निवेश राशि का खुलासा नहीं किया है। पेलागो, ग्राहकों और विज्ञापनकर्ताओं को स्थानीय और सामाजिक नेटवर्किंग के जायके वाली खोज का अनूठा सम्मिश्रण पेश करता है। आरटीवीएल के मुख्य कार्याधिकारी हर्षल शाह ने यहां जारी […]
आईओसी, ऑयल इंडिया का लीबिया सरकार के साथ करार
तेल भंडार के मामले में अफ्रीका के सबसे बड़े और संपन्न देश लीबिया ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और ऑयल इंडिया लिमिटेड और अल्जीरिया की सरकारी तेल कंपनी सोनाट्रेक को अन्वेषण एवं उत्पादन अधिकार प्रदान करने के लिए एक निर्णायक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। देश के नेशनल ऑयल कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान […]
एसआरएफ ने किया थाई कंपनी का अधिग्रहण
टायर कॉर्ड निर्माता कंपनी एसआरएफ लिमिटेड ने थाईलैंड की कंपनी थाई बड़ौदा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (टीबीआईएल) का अधिग्रहण कर लिया है। एसआरएफ ने यह अधिग्रहण लगभग 100 करोड़ रुपये में किया है। कंपनी ने यह राशि अभी थाई कंपनी की अचल संपत्ति और लेनदेन के लिए दी है। अधिग्रहण की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद […]
लक्जरी कारों का बढ़ा चस्का, पर छोटी कारों को नहीं है खतरा
इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार, लोगों के वेतन में जबरदस्त इजाफे और बदलती जीवन शैली का मिला जुला असर ही कहा जा सकता है, जिसकी वजह से ‘बड़ी कारों’ यानी लक्जरी कारों के खरीदार धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। देश में इस समय इन्हीं कारों का बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है। एक जमाना […]
गैर-अंग्रेजी देशों को लुभाएगी आईबीएम
दुनियाभर से मिलने वाले राजस्व का 65 फीसदी हिस्सा आईबीएम को गैर अमेरिकी बाजारों से मिलता है, इसलिए अब कंपनी ने जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन के बाजारों पर भी ध्यान दे रही है। कंपनी ने इस कवायद में पुणे में एक भाषा अनुवाद सेवा केन्द्र (लैंग्वेज ट्रांसलेशन सर्विसेज सेंटर, एलटीएससी) खोला है। इस केन्द्र […]
