एसबीआई का बीमा बोनांजा
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक विदेशी बीमा कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत 400 करोड़ रुपये की मोटी प्रीमियम राशि कमाने की योजना बना रहा है। इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलियन ग्रुप (आईएजी) के साथ शुरू किए जाने वाले इस साझा उपक्रम में एसबीआई 74 फीसदी का हिस्सेदार होगा जबकि […]
कायम रहेगी आयशर-वोल्वो की अलग पहचान
ट्रक और भारी वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड और दुनिया में दूसरे नंबर की ट्रक निर्माता कंपनी एबी वोल्वो ने अपने साझे उपक्रम के तहत अलग-अलग ब्रांड बरकरार रखने का फैसला किया है। दोनों कंपनियां भारत में अपना कारोबार तो शुरू करेंगी, लेकिन उनमें से किसी की भी ब्रांड छवि खत्म नहीं की […]
अशोक लीलैंड-निसान के साझे उपक्रम
साझा उपक्रम बनाने के ऐलान के 6 महीने बाद वाहन निर्माता कंपनियों अशोक लीलैंड और निसान ने हल्के वाणिज्यिक वाहनों के कारोबार में उतरने के लिए 3 अलग-अलग प्लेटफॉर्म चुन लिए हैं। इसके लिए उन्होंने 3 साझे उपक्रम बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों कंपनियों ने आज बताया कि ये प्लेटफॉर्म 1.5 से 7.5 […]
रिलायंस ग्लोबलकॉम ने किया वैन्को का अधिग्रहण
अनिल धीरू भाई अंबानी समूह की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की सहायक कंपनी रिलायंस ग्लोबलकॉम ने लंदन स्थित वैश्विक प्रबंधन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी वैन्को ग्रुप लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए है। वैन्को के अधिग्रहण के बाद रिलायंस ग्लोबलकॉम को कंपनी के ग्राहकों से लंबी अवधि के […]
कार्फू ने पकड़ी फ्रैंचाइजी की पगडंडी
विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रिटेलर ‘कार्फू एसए’ भारत में शुरुआती विस्तार के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी चार सप्ताह के अंदर एक स्थानीय भागीदार की घोषणा कर सकती है। पिछले पांच वर्षों में मुंबई के वाडिया समूह और उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और डीएलएफ लिमिटेड जैसी रियल […]
रियल एस्टेट ने किया एडिडास को परेशान
फुटवियर और परिधान क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एडिडास की भारत में विस्तार की योजना रियल एस्टेट के बढ़ते दामों के कारण अब खटाई में पड़ती नजर आ रही है। एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक आंद्रियास गैलनर ने कहा, ‘भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में दाम इतनी तेजी से बढ़ने का असर हमारी विस्तार की योजनाओं […]
विज्ञापनों के बाजार में ‘सिरमौर’ बनने की राह पर भारत
बदलते जमाने के साथ बदल रहे विज्ञापन अब मनोरंजन का साधन बनते जा रहे है। अब विज्ञापनों का मुख्य लक्ष्य उत्पाद के बारे में जानकारी न देकर लोगों का मनोरंजन करना हो गया है। लेकिन अब भी ज्यादातर विज्ञापनों में या तो बाजार शोध की कमी नजर आती है या फिर आधे-अधूरे बाजार शोध कर […]
प्लैटिनम में उफान जारी रहने की उम्मीद
दुनिया के 80 फीसदी प्लैटिनम का उत्पादन करने वाले दक्षिण अफ्रीका में बिजली की किल्लत के चलते प्लैटिनम के भाव आसमान को छू रहे हैं। कीमती धातुओं के बारे में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में विश्व की तीसरी बड़ी प्लैटिनम उत्पादक कंपनी लॉनमिन नियंत्रित खदानों में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के चलते […]
मुंबई में और भड़की खाद्य तेल की आग
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद खाद्य तेल की बढ़ती कीमत पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को हाजिर बाजार में लगभग सभी खाद्य तेलों की कीमत में उछाल देखने को मिला। सबसे ज्यादा सरसों तेल की कीमत में 4 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजार के जानकारों के […]
यूपी में गिरा आटे का भाव
रेकॉर्ड तोड़ सरकारी गेहूं खरीद अब उत्तर प्रदेश में अपना असर दिखाने लगी है। तीन सालों में पहली बार खुले बाजार में गेहूं की कीमत सरकारी भाव के आसपास जा पहुंची है। मायावती सरकार के अनाज की स्टॉक सीमा तय कर देने के फैसले के बाद उपभोक्ताओं को और राहत मिली है। स्टॉक सीमा के […]
