इस शुक्रवार मिला सरकार को कुछ सुकून
हर शुक्रवार को जारी होने वाले महंगाई दर के आंकड़े में इस बार 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट रही, जो 10 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 7.82 प्रतिशत रही। जबकि इससे पूर्व सप्ताह में यह 7.83 प्रतिशत थी। इस दौरान फल, सब्जी और मूंग की कीमतों में 2-2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि चना […]
बड़े किसानों को भी ‘लॉलीपॉप’
कांग्रेस की युवा ब्रिगेड के मुखिया राहुल गांधी को खुश करने की कवायद कहिए या फिर किसानों पर सरकार की नवाजिश का एक और नमूना। सरकार ने शुक्रवार को आखिरकार ऐतिहासिक कृषि लोन पैकेज का दायरा बढ़ा ही दिया। इसके तहत, सरकार ने कृषि ऋण छूट स्कीम के तहत बड़े किसानों को भी शामिल कर […]
हवामहल से लेकर ताजमहल तक…, किसानों की एक ही कहानी!
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। दोनों का दुख एक जैसा है। पैदावार अधिक है और लागत भी नहीं निकल पा रही। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू की न्यूनतम कीमत 2.50 रुपये प्रति किलो तय कर दी लेकिन राजस्थान के प्याज किसानों के जख्म पर मरहम लगाने […]
आधा ‘माई होम’ आयरिश कंपनी के पास
भारतीय सीमेंट उद्योग के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे सौदे में हैदराबाद की कंपनी माई होम इंडस्ट्रीज ने अपनी 50 फीसद हिस्सेदारी आयरलैंड की विनिर्माण सामग्री बनाने वाली फर्म सीआरएच प्राइवेट लिमिटेड के हाथों बेच दी। इस सौदे से माई होम को 1,875 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। इस अधिग्रहण को सबसे महंगा […]
गुजरात में सीमेंट फर्म परेशान
सीमेंट के निर्यात पर पिछले महीने लगाए गए प्रतिबंध से गुजरात की सीमेंट बनाने वाली कंपनियां मुश्किल में फंस गई हैं। उनकी क्षमता के मुताबिक अब खपत नहीं रहेगी, इसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सीमेंट निर्माता संघ (सीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘गुजरात में सीमेंट की अधिक आपूर्ति से […]
पथरीली राहों पर मंद पड़ी बजाज ऑटो की रफ्तार
देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने इस हफ्ते स्वीकार कर लिया कि उसके लिए बिक्री की राह वाकई पथरीली हो गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2007-08 के लिए नतीजों का ऐलान भी इसी हफ्ते किया, लेकिन उसका बहीखाता कयासों के मुताबिक ही कुछ कमजोर रहा। कंपनी ने साल […]
महिंद्रा ने शुरू कर दी तैयारी करेगी दोपहिया की सवारी
वाहन बाजार की महारथी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने दोपहिया बाजार में उतरने के लिए कमर कस ली है। स्कॉर्पियो और बोलेरो के साथ स्पोट्र्स यूटिलिटी वाहन के बाजार में तेज रफ्तार के साथ दौड़ने के बाद अब कंपनी ने दोपहिया की ओर भी बढ़ना शुरू कर दिया है। मुंबई की इस कंपनी ने बाजार में […]
एमटीएन के शेयरों का हो सकता है बायबैक!
दक्षिण अफ्रीका की दूरसंचार कंपनी एमटीएन गु्रप अपने शेयरों के बायबैक के लिए शेयरधारकों की अनुमति हासिल किए जाने की संभावना तलाश रही है। कंपनी 19 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में इस संबंध में चर्चा कर सकती है। सालाना आम बैठक (एजीएम) के मुताबिक इस संबंध में सदस्यों को नोटिस जारी कर […]
दोपहिया बाजार पर अब पड़ेगी ‘नैनो’ की मार
टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने इस साल की शुरुआत में जब नैनो का स्टेयरिंग थामा था, तो कइयों ने कहा था कि दोपहिया बाजार को तगड़ा धक्का लगने जा रहा है। नैनो के सड़क पर उतरने का वक्त अब करीब आ रहा है और इसी के साथ वाहन बाजार की परेशानी पर भी […]
ट्रेंट ने थामा मझोले शहरों में फ्रेंचाइजी का हाथ
टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट ने दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में डिपार्टमेंट स्टोरों की अपनी वेस्टसाइड शृंखला खोलने के लिए फ्रेंचाइजी का रास्ता अपनाया है। इस फ्रेंचाइजी समझौते के तहत ट्रेंट स्टोरों के व्यवसाय से संबद्ध फ्रेंचाइजी के लिए उत्पाद मुहैया कराएगी। ट्रेंट मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे मेट्रो और इंदौर, लखनऊ, बड़ौदा […]
