इंजीनियरों की नहीं जाएगी नौकरी
वाहन सेवा देने वाली दिग्गज कंपनी ओला समूह और ओला इलेक्ट्रिक ने अस्थायी तौर पर लगभग 200 इंजीनियरिंग की नौकरियों में कटौती करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। सूत्रों ने बताया कि ओला ने यह कदम अपने इंजीनियरिंग क्षेत्र में पुनर्गठन करने के उद्देश्य से उठाया था। हालांकि सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी लगातार पुनर्गठन का काम […]
सेबी का नया नियम कसौटी पर
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में हाल में शेयरधारिता पर हुई गलतियों ने बाजार नियामक की तरफ से लागू की गई नई व्यवस्था को केंद्र में ला दिया है, जिसमें पाबंदी की अवधि में किसी कंपनी के अंदरूनी व्यक्ति की तरफ से बिना किसी प्रयोजन के शेयरों की खरीद पर रोक है। ग्लेनमार्क फार्मा की सहायक ग्लेनमार्क […]
काम का बदल रहा तरीका, कर्मचारियों को परेशान न करे कंपनियां
सॉफ्टवेयर उद्योग में मूनलाइटिंग (एक साथ दो कंपनियों के लिए काम करना) के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी आज इस बहस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि बंधकर काम करने का मॉडल विफल हो चुका है और कंपनियों को अपने कर्मचारियों को परेशान […]
टाटा स्टील में होगा समूह की 7 कंपनियों का विलय
टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने धातु और खनन कारोबार को एक साथ लाने और शेयरधारिता व्यवस्था सरल बनाने के मकसद से 6 सहायक इकाइयों और एक संबंधित कंपनी के विलय को आज मंजूरी दे दी। विलय योजना में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, टाटा मेटलिक्स और टीआरएफ जैसी सूचीबद्ध कंपनियां भी […]
भारत में बड़ा निवेश करेगी नेस्ले
वैश्विक खाद्य एवं पेय कंपनी नेस्ले एसए ने अगले साढ़े तीन साल में भारत में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। कंपनी के सीईओ मार्क श्नाइडर ने यह बात कही। इससे कंपनी को देश में अपने प्रमुख कारोबार की रफ्तार बढ़ाने और वृद्धि के नए अवसरों का फायदा उठाने में मदद मिलेगी। […]
फेड के रुख से बाजार धड़ाम
निवेशक दुनिया भर में मौद्रिक नीतियां सख्त होती देखकर हर देश में बिकवाली कर रहे हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार तीसरे दिन भी खासी गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी से विदेशी निवेश की आवक पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिस कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज का […]
दूरसंचार के लिए निर्णायक 5जी की शुरुआत
इस दीवाली पर हम एक नए दूरसंचार युग में होंगे और उसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 5जी सेवाएं शुरू होने के बाद आने वाले बदलाव में न केवल इंटरनेट की गति में काफी अधिक इजाफा होगा बल्कि प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह एक ऐसा […]
वैश्वीकरण के तीसरे दौर का नजदीक है सबेरा
यह ऐसा युग साबित हो सकता है जहां भू-राजनीतिक मुद्दे सीमा-पार के एकीकरण के लिए आवश्यक साबित हो सकते हैं। विस्तार से बता रहे हैं अजय शाह पहला वैश्वीकरण 1914 में समाप्त हुआ। दूसरा वैश्वीकरण सन 1980 के दशक के आरंभ में शुरू हुआ और बीते 40 वर्षों की समृद्धि की बुनियाद वही है। संभव […]
कुलीनों का शासन
पैसे का पीछा करो’। वाटरगेट खबर पर काम कर रहे दो पत्रकारों को डीप थ्रोट ( इस मामले में जानकारी मुहैया कराने वाले ‘ व्यक्ति का छद्म नाम) ने यही सलाह दी थी। जैसा कि होता है, यूक्रेन की राजनीति तथा सोवियत संघ के विभाजन के बाद उसके इतिहास के उतार-चढ़ाव को समझने का यह भी एक तरीका […]
कम प्रतिफल से क्रेडिट रिस्क फंडों पर दबाव
दर वृद्धि के बाद क्रेडिट रिस्क फंडों को छोड़कर कई डेट फंड निवेशकों में अपना भरोसा लौटाने में सफल रहे हैं। इन ज्यादा जोखिम वाली योजनाओं का यील्ड-टु-मैच्युरिटी (वाईटीएम) अभी भी 8 प्रतिशत या कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों जैसी सुरक्षित फंड श्रेणियों के वाईटीएम (7-7.25 प्रतिशत) के मुकाबले कुछ बेहतर है। इसके अलावा, यदि फंड प्रबंधन […]
