RBI ने रद्द किया Rupee Co-operative बैंक का लाइसेंस
RBI द्वारा लाइसेंस रद्द कर देने के बाद, आज यानी 22 सितंबर से पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड (Rupee Co-operative Bank Limited) हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। RBI का ये कदम बैंक की वित्तीय हालात ठीक न होने के कारण उठाया गया है। इसकी सूचना RBI ने खुद नोटिस जारी कर दी थी। […]
परमाणु वार्ता के लिए हम तैयार हैं लेकिन क्या अमेरिका वादे पर खरा उतरेगा : ईरान
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने बुधवार को कहा कि उनका देश उसे परमाणु बम हासिल करने से रोकने के लिए किए समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए गंभीर है लेकिन उन्होंने सवाल किया कि क्या तेहरान किसी भी अंतिम समझौते को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता पर भरोसा कर सकता है? राष्ट्रपति रईसी […]
कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की […]
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को हथियार भेजने की खबरों को किया खारिज
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को हथियारों का निर्यात करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी भविष्य में भी ऐसा करने की कोई योजना नहीं है। सरकारी मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार निर्यात करने से संबंधित अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट को […]
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज से तीन दिवसीय बारामती दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा देश के 144 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने के इरादे से चलाए जा रहे ‘प्रवास’ अभियान के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार से बारामती लोकसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुरू करेंगी। भाजपा ने महाराष्ट्र के बारामती और 15 अन्य लोकसभा क्षेत्रों समेत देश के 144 […]
बाइडन ने सुरक्षा परिषद में भारत, जापान और जर्मनी की स्थाई सदस्यता का किया समर्थन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत, जापान और जर्मनी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थाई सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया है। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बुधवार को कहा कि अभी इस दिशा में बहुत काम किया […]
NIA ने 11 राज्यों में मारे छापे, करीब 100 संदिग्ध गिरफ्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की अगुवाई में कई एजेंसियों ने गुरुवार की सुबह 11 राज्यों में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कम से कम 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल (22), […]
भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 5,443 नए मामले सामने आये, कुल एक्टिव मामले हुए 46,342
भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 5,443 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,53,042 हो गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,216 से बढ़कर 46,342 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार ( 22 सितंबर ) की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के […]
रेटिंग एजेंसियों के लिए SEBI ला रहा है नए नियम, 1 जनवरी से होगा लागू
मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने रेटिंग एजेंसियों के लिए नया नियम लाने का फैसला किया है। सेबी इस बात तो सुनिश्चित करने की तैयारी में हैं कि बिजनेस बढ़ाने के चक्कर में क्रेडिट रेटिंग से समझौता न हो। रेटिंग एजेंसियों के लिए सेबी के नए नियम 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएंगे। जानकारी […]
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट, 150 अंक गिरा, निफ्टी 17,700
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 75 आधार अंकों की दर में बढ़ोतरी के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई जिसके बाद गुरुवार को घरेलू बाजार भी निचले स्तर पर खुले। प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 100 अंक गिरकर 17,650 के स्तर से नीचे और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 450 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 58,996 […]
