बूस्टर खुराक में 10 फीसदी की कमी
देश में 15 जुलाई को 75 दिनों के लिए शुरू किए गए मुफ्त बूस्टर टीका कार्यक्रम का एक मकसद देश में कोविड-19 टीके की तीसरी खुराक की रफ्तार बढ़ानी थी। हालांकि सरकार ने पिछले 45 दिनों में लगभग 10 करोड़ टीके की खुराक दी हैं, लेकिन बिज़नेस स्टैंडर्ड ने अपने विश्लेषण में पाया गया कि […]
साइबर बीमा के साथ करें परिवार के धन और जानकारी की सुरक्षा
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से लोगों में डिजिटल लेनदेन का चलन काफी बढ़ा है। इसके साथ ही मैलवेयर, फिशिंग और पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट) के जरिये ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी दुनिया भर में बढ़ गई हैं। इंटरनेट उपभोक्ताओं की भारी संख्या वाला भारत भी जाहिर तौर पर इससे अछूता नहीं है। […]
बीमा पॉलिसी होशियारी से चुनें, इलाज के बोझ से बचें
विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत में भारतके क्षेत्र में महंगाई यानी इलाज पर होने वाला खर्च हर साल लगभग 15 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। महंगाई के हिसाब से अपनी पॉलिसी की बीमा राशि लगातार बढ़ाते रहना ग्राहकों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन अगर पॉलिसी चतुराई के साथ चुनी जाएं तो […]
प्रतिफल में रुचि तो खरीदें जीरो कॉस्ट टर्म प्लान
बाजार में अभी तक दो तरह की टर्म बीमा योजनाएं मिलती रही हैं। इनमें से एक बुनियादी प्लान है, जिसमें अगर पॉलिसी अवधि के दौरान किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्यक्ति यानी नॉमिनी को बीमा की पूरी रकम मिल जाती है। अगर बीमा की अवधि पूरी होने तक व्यक्ति […]
भारत के ‘टेकेड’ पर उद्योग के दिग्गजों ने कहा, कौशल विकास ही कुंजी
तकनीकी उद्योग के दिग्गजों का मानना है कि वेब 3.0 के बाद नई रचनात्मक दक्षता की मांग बढ़ने के कारण कौशल विकास पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की थी कि यह इंडिया का ‘टेकेड’ है। भारत डिजिटल क्रांति के मुहाने पर खड़ा […]
अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को मिलेगी रफ्तार!
इस महीने की शुरुआत में अर्थ आब्जर्वेशन सैटेलाइट (ईओएस2) तथा आजादीसैट (देश भर के 750 ग्रामीण छात्रों द्वारा निर्मित सूक्ष्म उपग्रह) को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए भारत के लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की पहली उड़ान हालांकि विफल रही है, लेकिन यह परियोजना वैश्विक उपग्रह बाजार में भारत के भविष्य का […]
हरित हाइड्रोजन: उद्योगों का दांव
भारत की दिग्गज व नवीकरणीय ऊर्जा की कंपनियों ने ग्रीन हाइड्रोजन के निर्माण के लिए भारी निवेश करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर औद्योगिक घराने कार्बन के उत्सर्जन को घटाने की पहल के तहत निवेश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती दौर में अग्रणी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की अपनी कंपनी में ही इस्तेमाल […]
फर्जी है ‘रेवड़ियों’ पर होने वाली बहस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय एजेंडे को परिभाषित करने की एक क्षमता तो यह है कि उनकी लगभग चलताऊ टिप्पणियां भी हफ्तों तक चलने वाली बहस का विषय बन सकती हैं और वे किसी विषय पर बनी राष्ट्रीय सर्वसम्मति को भी उलटने का माद्दा रखती हैं। तकरीबन एक माह पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के […]
अल्पावधि का कारोबार लंबी अवधि का निवेश
कहा जाता है कि राकेश झुनझुनवाला ने निवेश का अपना सफर वर्ष 1985 में 5,000 रुपये के साथ शुरू किया था। जब दो सप्ताह पहले उनका देहांत हुआ, तब उनके पास 50,000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यह 37 साल में 65 फीसदी चक्रवृद्धि सालाना प्रतिफल है। ऐसा लगता है कि किसी ने भी इस […]
निराशाजनक आंकड़े
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अधीन आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 की पहली तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। सबसे प्रमुख आंकड़ा यही है कि पहली तिमाही में स्थिर मूल्य पर जीडीपी में सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की […]
