सार्वजनिक निर्गम के बाजार में सुस्ती बरकरार
प्राथमिक बाजारों के लिए 2022 अब तक सुस्त बना हुआ है। प्राइम डेटाबेस के आंकड़े से पता चलता है कि पिछले 8 महीनों में सिर्फ 16 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 40,311 करोड़ रुपये जुटाए हैं। तुलनात्मक तौर पर, वर्ष 2021 में आईपीओ के जरिये 63 कंपनियों ने 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। 2022 […]
अगस्त में आया ज्यादा विदेशी निवेश
अगस्त में देसी इक्विटी बाजारों ने साल 2020 में , महामारी फैलने के बाद के सर्वोच्च विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में से एक हासिल किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रोत्साहन पैकेज को लेकर ठोस कदमों के बावजूद ऐसा देखने को मिला। अगस्त में एफपीआई ने 51,000 करोड़ रुपये […]
फ्लिपकार्ट-एमेजॉन से होगी स्पर्धा
व्हाट्सऐप द्वारा रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर खास ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की पेशकश से इन कंपनियों को एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। विश्लेषकों का कहना है कि यह भागीदारी जियोमार्ट को भारत में 48.7 करोड़ व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान करेगी। उनका […]
ओ2सी: रिलायंस व अदाणी में बढ़ेगी होड़
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) को उसके सबसे बड़े कारोबार ऑयल टु केमिकल्स (ओ2सी) में देर-सबेर तगड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ सकता है। शायद इसी वजह से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी ने सोमवार को अपने ओ2सी कारोबार में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करते हुए लोगों को अचंभित […]
ई-बी2बी में 100 अरब डॉलर का अवसर
देश में खुदरा बाजार को रफ्तार देने वाले असंगठित सामान्य व्यापार (जीटी) चैनल की वृद्धि लगातार बरकरार रहेगी। रेडसियर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 तक देश में सामान्य व्यापार बाजार का आकार 0.7 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.4 लाख करोड़ […]
सोनी-ज़ी विलय से प्रतिस्पर्धा पर असर
जापान की भारतीय इकाई सोनी और ज़ी एंटरटेनमेंट के बीच विलय से 10 अरब डॉलर के टीवी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने (सीसीआई) आंतरिक समीक्षा में पाया है कि इस विलय की वजह से ‘सौदेबाजी की क्षमता’ प्रभावित होने का अनुमान है। आयोग ने दो कंपनियों को 3 अगस्त […]
बदलती गईं टाटा संस की नीतियां
टाटा ट्रस्ट्स के मौजूदा चेयरमैन रतन टाटा ने समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की नीतियों में कई बदलाव किए हैं। समूह का परिचालन एक कंपनी के अधीन लाए जाने के प्रयास में ये बदलाव किए गए हैं। टाटा संस के आर्टीकल्स ऑफ एसोसिएशन (एओए) में ताजा बदलाव से वर्ष 2012 तक टाटा संस के […]
स्विगी, जोमैटो का विकल्प तलाश रहे रेस्तरां
मैडिसन ऐंड पाइक के सह-संस्थापक नितिन चड्ढा ने बढ़ते कमीशन से थककर जोमैटो और स्विगी के साथ करार खत्म कर दिया। जब गुरुग्राम के इस कैफे ने पांच साल पहले इन फूड एग्रीगेटर के साथ करार किया था तब ये करीब 12 फीसदी कमीशन लेती थीं। चड्ढा ने बताया, ‘2019 में कमीशन बढ़कर 20 फीसदी […]
लक्जरी होगी मारुति की पहली ई-कार
मारुति सुजूकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने आज कहा कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक-वाहन (ईवी) लक्जरी या उच्च श्रेणी की कार होगी। कंपनी की सालाना आम बैठक में भार्गव ने शेयरधारकों के सवालों पर कहा कि मारुति का पहला ईवी वित्त वर्ष 2025 तक बाजार में आ सकता है। पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा की […]
उम्मीद से कम बढ़ी विकास दर
भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.5 फीसदी बढ़ी। हालांकि कोविड-19 की वजह से आर्थिक गतिविधियों में कमी के कारण कम आधार प्रभाव के कारण वृद्धि ज्यादा दिख रही है। हालांकि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर […]
