इन्फोसिस के नतीजे पर अलग-अलग राय
प्रमुख आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस का वित्तीय प्रदर्शन जून 2022 तिमाही (वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही) में मिलाजुला रहा जिससे सोमवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 23.6 फीसदी बढ़कर 34,470 करोड़ रुपये […]
मूव का उबर संग करार
मोबिलिटी फिनटेक फर्म और ईएमईए में उबर की सबसे बड़ी वाहन आपूर्ति साझेदार मूव ने कहा है कि वह अपनी वैश्विक विस्तार योजना के तहत भारत में प्रवेश कर रही है। मूव मोबिलिटी उद्यमियों को राजस्व आधारित फाइनैंस उपलब्ध कराती है। उसने अपने अफ्रीकी बाजार का विस्तार करते हुए मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु में दस्तक […]
क्रिसकैपिटल फंड्स से जुड़े संजय जालोना
निजी इक्विटी निवेशक क्रिसकैपिटल फंड्स ने एलऐंडटी इन्फोटेक के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी संजय जालोना को नियुक्त करने की घोषणा की है। वह बिजनेस सर्विसेज क्षेत्र में निवेश के लिए परिचालन पार्टनर के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जालोना अमेरिका से बाहर रहेंगे और इस क्षेत्र में हुए निवेश से संबंधित गतिविधियों- सोर्सिंग, पहचान, मूल्यांकन, […]
सीमेंट उद्योग 2025 तक 8-10 करोड़ टन क्षमता जोड़ेगा: बिड़ला
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने अल्ट्राटेक सीमेंट की ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा है कि आवास और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च की मदद से वित्त वर्ष 2025 तक भारतीय सीमेंट उद्योग करीब 8-10 करोड़ टन क्षमता जोड़ेगा। बिड़ला देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता अल्ट्राटेक के भी चेयरमैन हैं। शेयरधारकों को […]
केनरा बैंक के लाभ में 72 फीसदी की उछाल
केनरा बैंक का शुद्ध लाभ जून में समाप्त तिमाही में 71.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,022 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय और अन्य आय में बढ़ोतरी से मुनाफे को सहारा मिला। बैंक का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि में 1,177 करोड़ रुपये रहा था। क्रमिक आधार पर भी लाभ […]
टेक महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा घटा
प्रमुख आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 16.3 फीसदी घटकर 1,131.6 करोड़ रुपये रह गया। क्रमिक आधार पर मुनाफे में 24.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 24.6 फीसदी बढ़कर 12,708 करोड़ रुपये हो गया। एक साल […]
ब्रोकरों ने रिलायंस के आय अनुमान घटाए
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का वित्त वर्ष 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए शुद्ध लाभ बाजार अनुमानों के अनुरूप नहीं रहने और अन्य समस्याओं को देखते हुए ब्रोकरों ने वित्त वर्ष 2023 और 2024 के लिए आय अनुमानों में कटौती की है। जेएम फाइनैंशियल के […]
टाटा स्टील का शुद्ध लाभ घटा
टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 21 फीसदी घटकर 7,714 करोड़ रुपये रह गया। टाटा स्टील ने आज स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफे को झटका लगा। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी […]
सावधि जमाओं के जरिए रकम जुटाएगी केसोराम
मंजूश्री खेतान (दिवंगत बसंत कुमार बिड़ला की पुत्री) के स्वामित्व वाली केसोराम इंडस्ट्रीज तीन साल की सावधि जमाओं के जरिए रकम जुटा रही है, जिस पर सालाना 12.25 फीसदी ब्याज देय होगा। कुल 1.08 करोड़ टन सालाना सीमेंट उत्पादन क्षमता वाली कंपनी की योजना इस रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों में करने की […]
फेड की चिंताओं से बाजार में तेजी थमी
बाजारों में अक्टूबर से जारी तेजी का सिलसिला एक बार फिर से फेडरल रिजर्व की बुधवार को होने वाली मौद्रिक नीति के परिणाम को लेकर पैदा हुई चिंताओं और सूचकांक में ज्यादा भारांक रखने वाले कुछ प्रमुख शेयरों में आई गिरावट के बीच थम गया। सेंसेक्स 306 अंक की गिरावट के साथ आखिर में 55,766 […]
