स्पेक्ट्रम पर मोटा खर्च करेगी फर्में
देश की दो प्रख्यात दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल द्वारा आगामी नीलामी में 62,000 करोड़ रुपये से 80,000 करोड़ रुपये के बीच खर्च किए जाने की संभावना है। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों का कहना है कि इन कंपनियों द्वारा बोली प्रक्रिया के लिए तय फॉर्मूले के आधार पर 3.5 गीगाहर्ट्ज […]
हर पांचवां कारोबार अब मोबाइल से
नई पीढ़ी के निवेशकों ने भारी उत्साह के साथ मोबाइल फोन के जरिए शेयर ट्रेडिंग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिसकी मुख्य वजह कोविड-19 महामारी के बाद हुआ सामाजिक बदलाव है। नकदी बाजार के टर्नओवर में मोबाइल फोन के जरिए होने वाला कारोबार जून 2019 के 5.3 फीसदी के मुकाबले जून 2022 में […]
देश के पाम तेल आयात में 15 फीसदी वृद्धि
भारत ने जून में एक महीने पहले की तुलना में 14.96 फीसदी अधिक पाम तेल का आयात किया है। पाम तेल के निर्यात पर इंडोनेशिया के प्रतिबंध के प्रभाव को कम करने के लिए भारत ने मलेशिया, थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से पाम तेल की खरीद बढ़ा दी है। सॉल्वेन्ट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) […]
कई प्रमुख बैंक जल्द अकाउंट एग्रीगेटर पर
वित्त मंत्री द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को अकाउंट एग्रीगेटर (एए) इकोसिस्टम में शामिल होने के निर्देश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) सहित 5-6 प्रमुख बैंकों के जुलाई के अंत तक लाइव होने की उम्मीद है। एए इकोसिस्टम पर उद्योग का गठजोड़ ‘सहमति’ पीएसबी के साथ मिलकर काम […]
डीपीबी-21 में समय से पूर्व कार्रवाई
आज प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर व्यक्तिगत आंकड़ों (एनपीडी) के लिए नियमन को स्पष्ट किए बिना इसे प्रस्तावित डेटा संरक्षण विधेयक 2021 (डीपीबी-21) में शामिल किया जाना ‘समय से पहले’ की कार्रवाई है। ‘नॉन पर्सनल डेटा 2.0’ नाम से आई रिपोर्ट में विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की सिफारिशों का […]
जारी रही रुपये की लुढ़कन
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे दिन नए निचले स्तर पर टिका, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और उभरते बाजारों से पूंजी की निकासी डॉलर की ओर जाना है। देसी मुद्रा बुधवार को डॉलर के मुकाबले 79.64 पर बंद हुई, जो एक दिन पहले 79.60 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के […]
नोमुरा ने वृद्धि दर का अनुमान घटाया
मंदी के डर और बढ़ती ब्याज दरों को देखते हुए नोमुरा ने 2023 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.7 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने पहले वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। नोमुरा में भारत और एशिया की प्रमुख अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने […]
कुछ इकाइयों-कर्मियों की जांच कर रहा ईडी : इंडसइंड बैंक
निजी क्षेत्र के कर्जदाता इंडसइंड बैंक ने बुधवार को कहा कि कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ इकाइयों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है, जिसमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। चेन्नई सीसीबी-1 पुलिस थाने में 9 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी के बारे में इंडसइंड बैंक ने बुधवार को […]
महंगे घरों की बिक्री सबसे ज्यादा बढी
प्रीमियम या महंगे घरों की बिक्री भी जोर पकड़ रही है। वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री में 278 फीसदी इजाफा हुआ। जबकि 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 147 फीसदी ही बढी। निर्माण लागत बढ़ने व कर्ज […]
रेस्तरां में खाना-पीना और भी महंगा
खाद्य कीमतों में गजब की तेजी ने रेस्तरां मालिकों की हालत खराब कर दी है। लगातार बढ़ती लागत की भरपाई के लिए ज्यादातर रेस्तरां मालिक पहले ही अपने व्यंजनों की कीमत बढ़ा चुके हैं और कई अन्य रेस्तरां आगे ऐसा करने जा रहे हैं। ऐसे में बाहर खाना लोगों की जेब पर पहले से ज्यादा […]
