एचडीएफसी बैंक ने उधारी दरें बढ़ाईं
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने अपनी सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 35 आधार अंक तक का इजाफा किया है। यह दर वृद्धि 7 जून से प्रभावी है। बैंक मई के शुरू में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रीपो दर 40 आधार अंक बढ़ाए जाने के बाद […]
मई में आईटी पर रहा दबाव
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा मई में की गई बिकवाली की वजह से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर पर ज्यादा दबाव देखने को मिला। आईआईएफएल सिक्योरिटीज द्वारा कराए गए विश्लेषण के अनुसार, वैश्विक निवेशकों ने पिछले महीने 5.15 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे, जिनमें अरब डॉलर की बिकवाली आईटी शेयरों में भी शामिल थी। आईटी […]
सीईओ ने बेचा हिस्सा, पीबी फिनटेक का शेयर टूटा
पॉलिसीबाजार और पैसा बाजार पोर्टल का परिचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक का शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 15 फीसदी तक टूट गया जब कंपनी के चेयरमैन व सीईओ यशीश दहिया ने 37.8 लाख शेयरों की बिकवाली की। यह शेयर अंत में 11.5 फीसदी की गिरावट के साथ 582.8 रुपये पर बंद हुआ, […]
डीमैट खातों की संख्या में नरमी
मई में खुले नए डीमैट खातों से सरकार के स्वामित्व वाली जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आईपीओ पेशकश के उत्साहजनक नहीं रहने से इन खातों की संख्या में नरमी आने का संकेत मिलता है। देश की दो डिपोजिटरी – सीडीएसएल और एनएसडीएल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने करीब 26.5 लाख नए डीमैट खाते […]
छोटे बिजली उपभोक्ताओं के लिए ग्रीन ओपन एक्सेस
देश में अक्षय ऊर्जा की खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र ने 100 किलोवाट से कम वाले छोटे बिजली उपभोक्ताओं को खुली पहुंच के जरिये हरित ऊर्जा खरीदने की अनुमति प्रदान की है। इससे किसी उपभोक्ता को अपनी पसंद के स्रोत से बिजली खरीदने की अनुमति मिलती है। इससे पहले हरित ऊर्जा की खुली पहुंच एक […]
दिल्ली का जीएसटी संग्रह बढ़ा
दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली वृद्धि दर ने रफ्तार पकड़ ली है। मई महीने में जीएसटी वसूली वृद्धि दर करीब 48 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मूल्य के लिहाज से मई में अप्रैल की तुलना में जीएसटी वसूली में गिरावट आई। राजस्थान को छोड़कर बाकी पड़ोसी राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे ज्यादा जीएसटी […]
पहले सप्ताह में सामान्य से 37 प्रतिशत कम रही बारिश
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हालांकि अभी शुरुआती दिन ही हैं, लेकिन इस साल इसने धीमी शुरुआत की है और पहले सात दिनों (1-7 जून) में बारिश सामान्य से करीब 37 प्रतिशत कम रही है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 1 से 7 जून के बीच देश में सामान्य 23.1 मिलीमीटर के […]
राज्यों के बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा आने के एक दिन पहले राज्य सरकार के बॉन्डों की नीलामी में प्रतिफल 8 से 15 आधार अंक बढ़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 10 साल के पेपर के लिए कट-ऑफ 7.89 प्रतिशत था, जो पिछले सप्ताह करीब 7.81 प्रतिशत था। […]
बैंकों को 37,200 करोड़ का झटका!
भारत के कर्जदाता 10 बिजली परियोजनाओं के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। देश भर में स्थित इन परियोजनाओं की क्षमता 10.5 गीगावॉट है। दिवाला प्रक्रिया के दौरान इन कंपनियों का कोई ग्राहक नहीं मिला। बोफा सिक्योरिटीज ने अनुमान लगाया है कि इससे बैंकों को इन परियोजनाओं पर चल रहे 37,200 करोड़ रुपये बकाये […]
आयकर पोर्टल सही करने का निर्देश
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इन्फोसिस को कर फाइल करने वाले नए पोर्टल में खोज संबंधी गड़बड़ियों को ठीक करने का निर्देश दिया है, जो इसकी शुरुआत के एक साल बाद सामने आई हैं। आयकर विभाग को ई-फाइलिंग पोर्टल पर खोज की कार्यक्षमता से संबंधित दिक्कतों के बारे में कई शिकायतें मिलीं हैं और […]
