‘परिषद की मानना जरूरी नहीं’
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि केंद्र और राज्यों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के सुझाव मानने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। एक अहम फैसले में न्यायालय ने कहा कि जीएसटी परिषद के सुझाव केवल राह दिखा सकते हैं मगर इन पर चलना या नहीं चलना केंद्र एवं राज्यों पर निर्भर […]
अप्रैल में पीई/वीसी निवेश 27 प्रतिशत घटा
भारत में 2022 के अप्रैल में निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश 5.5 अरब डॉलर पर रहा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निवेश 117 सौदों से जुड़ा हुआ था, जिनमें 4 अरब डॉलर के 16 बड़े सौदे शामिल थे। आईवीसीए-ईवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर […]
खराब प्रदर्शन वाली 11 वैश्विक फर्मों में एलआईसी
सूचीबद्धता के दिन बीमा दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रदर्शन इस साल अहम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के खराब प्रदर्शन में से एक है। चिप विनिर्माता एएसआर माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर जनवरी में सूचीबद्धता के दिन शांघाई में 34 फीसदी फिसल गया था, जो 1.1 अरब डॉलर का आईपीओ लेकर आई थी। एलआईसी के शेयर […]
अदाणी पावर-बीओबी लार्जकैप में!
अदाणी पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनैंस उन शेयरों में शामिल हैं जो मिडकैप श्रेणी से लार्जकैप में शामिल किए जा सकते हैं। इन शेयरों को म्युचुअल फंड उद्योग संगठन एम्फी द्वारा किए जाने वाले छमाही शेयर पुन: वर्गीकरण शेयर बदलाव कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित किया जा सकता है। इस बीच, […]
बंदरगाह मुद्रीकरण की राह में सुरक्षा मंजूरी का रोड़ा
सरकार की बंदरगाहों की संपत्ति के मुद्रीकरण की महत्त्वाकांक्षी योजना की कठिन शुरुआत हुई है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) 2021-22 लक्ष्य का सिर्फ 14 प्रतिशत परियोजनाएं आवंटित करने में सफल रहा है। मंत्रालय करीब 1,000 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के मुद्रीकरण में सफल रहा है। यह इस वित्त वर्ष में 13 परियोजनाओं […]
सहकारी चीनी मिलों को आसान कर्ज पर विचार
सहकारी चीनी मिलें विभिन्न शर्तों के कारण कर्ज पाने में कठिनाई की शिकायत कर रही हैं, जिसे देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खामियां दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और वित्तीय सेवा सचिव संजय मल्होत्रा के […]
बैंकों को घरेलू आर्थिक विकास से होगा लाभ : मूडीज
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि वैश्विक महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था दोबारा पटरी पर आ गई है और सैन्य संघर्ष से देश की रिकवरी बेपटरी नहीं होगी, जिससे देश के बैंकों के लिए परिचालन की अनुकूल स्थिति पैदा होगी।बैंकों के ऋण का प्रदर्शन और लाभ सुधार रहा है, हालांकि यह निचले […]
एसऐंडपी ने वृद्धि दर का अनुमान घटाया
एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंगस ने बढ़ते मुद्रास्फीति के दबाव और अपेक्षा से लंबे रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर आजवित्त वर्ष 23 के लिए भारत के वृद्धि के पूर्वानुमान को 7.8 प्रतिशत से घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया। हालांकि रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के मामले में भारत के लिए मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को 90 आधार […]
स्थानीय स्टोर को डिजिटल दुकान बनाने के लिए स्मार्ट कॉमर्स
स्थानीय स्टोर्स को डिजिटल दुकानों में बदलने के लिए ई-कॉमर्स फर्म एमेजॉन इंडिया ने स्मार्ट कॉमर्स पेश किया है। इसका मकसद कंपनी द्वारा 2025 तक 1 करोड़ छोटे कारोबारों के डिजिटलीकरण अभियान को गति प्रदान करना भी है। 1.5 लाख से ज्यादा पड़ोस के स्टोर पहले ही एमेजॉन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन बिक्री कर रहे […]
‘बड़े निर्यातक के रूप में उभर रहा देश’
कोविड के बाद की दुनिया में उत्पादों व सेवाओं की वैश्विक मूल्य शृंखला नए आकार ले रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसे में ज्यादा ध्यान और ज्यादा दिलचस्पी ऐसा वैश्विक कारोबार सुनिश्चित करने को लेकर है, जिस पर भरोसा किया जा सके। […]
