जीएसटी पंजीकरण में छूट मिलने से ओएनडीसी को मिलेगी मदद
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि ई-कॉमर्स के जरिये बिक्री करने वाले छोटे कारोबारों के लिए अनिवार्य पंजीकरण में छूट देने का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद का फैसला ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) की सफलता के लिए खेल का रुख बदलने वाला साबित हो सकता है। ऑनलाइन […]
जीएसटी से रुकेगा राजस्व रिसाव : जौहरी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने आज कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद का गैर ब्रांडेड पैकेज्ड उपभोक्ता वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने के फैसले से राजस्व में रिसाव रुकेगा और विवादों में कमी आएगी। दही, पनीर, लस्सी, छाछ जैसी पैकेज्ड उपभोक्ता वस्तुओं पर अब 18 जुलाई […]
श्रम संहिता में अभी वक्त
बहुप्रतीक्षित श्रम संहिताओं को लागू करने में केंद्र सरकार को कुछ और समय लगेगा, हालांकि अधिकांश राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस संबंध में नियम बना चुके हैं। अनुमान लगाए जा रहे थे कि इन्हें शुक्रवार से लागू किया जाएगा। जहां एक ओर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वेतन संहिता पर नियम बनाए […]
अप्रैल-मई का राजकोषीय घाटा 2.04 लाख करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2023 के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 2.04 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो 16.6 लाख करोड़ रुपये घाटे के बजट अनुमान का 12.3 प्रतिशत है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान यह बजट अनुमान का 8.2 प्रतिशत था। प्राथमिक रूप से कम गैर कर राजस्व व […]
प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में इजाफा
मई महीने में 8 प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि दो अंकों में 18.1 प्रतिशत रही है, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर है। केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय के समर्थन से ऐसा हुआ है। उद्योग विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि प्रमुख क्षेत्र की वृद्धि में व्यापक स्तर पर […]
छोटे शहरों में बड़ा कारोबार करेगी फ्लिपकार्ट
बेंगलूरु ग्रामीण जिले के एक शहर नेलामंगला में फ्लिपकार्ट का राज्य में सबसे बड़ा किराना फुलफिलमेंट सेंटर है। करीब 1,50,000 वर्ग फुट में फैले इस केंद्र के भीतर महिला एवं पुरुष कर्मचारी बिस्कुट, चॉकलेट व जूस की बोतलों से लेकर शैंपू, फल एवं सब्जियों तक के लिए ऑर्डर को पूरा करने की प्रक्रिया को संभालने […]
स्विगी ने शुरू किया इसॉप्स कार्यक्रम
फूड डिलिवरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी ने कहा कि वह अपने दो साल के ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के तहत पहले पड़ाव पर पहुंच गई है। साल 2022 में तैयार इस ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के तहत स्विगी के कर्मचारियों के पास अपने ईसॉप्स के बदले 2.3 करोड़ डॉलर तक की खरीद में शामिल होने का […]
जेटवर्क ने पिनाका एयरोस्पेस का अधिग्रहण किया
डिजिटल विनिर्माण यूनिकॉर्न जेटवर्क ने कहा कि उसने रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पिनाका एयरोस्पेस सॉल्यूशंस का अधिग्रहण किया है। पिनाका एयरोस्पेस को एवियोनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्शन और संचार प्रणालियों में विशेषज्ञता प्राप्त है। इस अधिग्रहण से जेटवर्क को भारतीय एयरोस्पेस एवं रक्षा (एऐंडडी) विनिर्माण बाजार में मौजूद अवसरों को भुनाने में मदद मिलेगी। […]
एसयूवी बाजार में पैठ बढ़ाएगी मारुति
मारुति सुजूकी ने एसयूवी खंड में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की जंग शुरू कर दी है। भारतीय वाहन बाजार में एसयूवी सबसे लोकप्रिय खंड है। इस कार विनिर्माता की फिलहाल भारत के यात्री वाहन बाजार में करीब 43 फीसदी हिस्सेदारी है। इसने अपने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ब्रेजा का रीफर्बिश्ड वर्जन पेश किया है। इसके […]
विदेश में अधिग्रहण रफ्तार सुस्त
भारतीय कंपनियों ने करीब 100 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे कर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में अच्छी शुरुआत की है। इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में भारतीय कंपनियों के विदेश में अधिग्रहण की रफ्तार सुस्त पड़ने के आसार हैं। इसकी वजह अमेरिका में मंदी की चिंताएं और विदेश में धन […]
