सुनिश्चित कर रहे कि प्रभावित परिवारों को उचित रूप से मुआवजा मिले : विल्सन
एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने आज कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जून में एआई-171 विमान हादसे से प्रभावित परिवारों को मिलने वाला अनुग्रह भुगतान ‘उचित और अच्छी तरह से प्रबंधित’ तरीके से हो। उन्होंने कहा कि भुगतान देने की रफ्तार परिवारों द्वारा […]
भारत के लिए उड़ान, चीन की 2 और कंपनियों का अरमान
दो और चीनी कंपनियां भारत के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही हैं। सुपर्णा एयरलाइंस और जिआंगसू जिंगडोंग कार्गो एयरलाइंस ने भारत और चीन के बीच उड़ानें शुरू करने के वास्ते भारत सरकार से संपर्क साधा है। मामले के जानकार सूत्रों ने शुक्रवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह बात बताई। भारत और […]
आईसीईएमए कंपनियों में उत्सर्जन नियमों को लेकर कोई मतभेद नहीं: जेसीबी इंडिया प्रमुख
भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ (आईसीईएमए) की कंपनियों के बीच उत्सर्जन मानदंडों पर किसी तरह के मतभेद नहीं है। यह बात जेसीबी इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक दीपक शेट्टी ने आज कही है। उन्होंने कहा कि यहां तक की उद्योग निकाय ने ही बगैर पहिये वाली मशीनों पर उत्सर्जन मानदंड लागू करने […]
छोटी कारों को छूट पर नहीं बनी सहमति, SIAM ने BEE को कैफे-3 और कैफे-4 मसौदे पर अंतिम टिप्पणियां सौंपी
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम ने पिछले सप्ताह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) को कैफे-3 और कैफे-4 के मसौदे पर अपनी अंतिम टिप्पणियां सौंप दी हैं। सायम ने स्वीकार किया कि सदस्यों में छोटी कारों के लिए उत्सर्जन में प्रस्तावित वजन आधारित छूट पर आम सहमति नहीं बन पाई। बिज़नेस स्टैंडर्ड को इस बारे में जानकारी […]
JK Tyre का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में निर्यात हिस्सेदारी को 20% तक पहुंचाने का, यूरोपीय बाजारों पर फोकस
जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज यूरोप जैसे अपेक्षाकृत अछूते बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके अगले पांच वर्षों में बिक्री के अपने कुल राजस्व में निर्यात हिस्सेदारी को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 20 प्रतिशत करना चाहती है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि […]
GST कटौती से 4 मीटर से छोटी एसयूवी की मांग में तेजी, स्कोडा इंडिया ने जताई निरंतर वृद्धि की उम्मीद
जीएसटी दरों में हालिया कटौती के बाद 4 मीटर से छोटी एसयूवी श्रेणी में सबसे तेज वृद्धि बरकरार रहेगी क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था और किफायत का केंद्र यहीं है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने आज यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की कुल बिक्री में छोटी एसयूवी श्रेणी की हिस्सेदारी वस्तु एवं सेवा […]
टिकाऊ विमानन ईंधन पर जल्द आएगी नीति, कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में बड़ा कदम
विमानन क्षेत्र को प्रदूषण रहित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत जल्द ही टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) पर एक नीति जारी करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा इस बारे में अंतिम परामर्श और अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) द्वारा किया जा रहा अध्ययन पूरा होने वाला है। […]
मारुति सुजूकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी ऑल्टो
भारत की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) की ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। कंपनी ने आज बताया कि अब तक 47 लाख ऑल्टो बिकी हैं। इसके बाद 34 लाख वैगनआर और 32 लाख से ज्यादा स्विफ्ट की बिक्री हुई है। ब्रेजा और फ्रोंक्स भी इसके पोर्टफोलियो में शीर्ष 10 […]
Hyundai सीओओ तरुण गर्ग बोले – जीएसटी कटौती के बावजूद छोटी कारों की बिक्री घटी, SUV का दबदबा कायम
ह्युंडै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने मंगलवार को कहा कि हाल में जीएसटी दरों में कटौती के बावजूद कुल यात्री वाहन (पीवी) बिक्री में हैचबैक और सिडैन जैसी छोटी कारों की हिस्सेदारी घट रही है जबकि स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की हिस्सेदारी में इजाफा हो रहा है। यह टिप्पणी मारुति […]
दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्व-पश्चिम ट्रांजिट यातायात 34 प्रतिशत बढ़ा
सितंबर 2024 से अगस्त 2025 की अवधि में पूर्वी एशिया और पश्चिमी देशों के बीच दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 6,70,000 यात्रियों ने ट्रांजिट किया। इसमें सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की उछाल आई है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने आज यह जानकारी दी। जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली डायल ने बयान में […]









