facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो के वेंचर कैपिटल फंड को सेबी ने दी मंजूरी

Advertisement

एयरलाइन ने कहा है कि इंडिगो वेंचर्स ने निवेश-पूर्व गतिविधियां शुरू की हैं, जिनमें कुछ खास स्टार्टअप और उनके संस्थापकों के साथ जुड़ाव शामिल है।

Last Updated- October 15, 2024 | 9:47 PM IST
indigo

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि उसके कॉरपोरेट वेंचर कैपिटल फंड ‘इंडिगो वेंचर्स’ (Indigo Ventures) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी प्राप्त कर ली है।

एयरलाइन ने कहा, ‘यह फंड उन स्टार्टअप में निवेश करेगा, जिनमें विमानन का कायाकल्प करने की क्षमता हो तथा जो प्री-सीरीज ए, सीरीज ए और सीरीज बी फंडिंग से जुड़ेंगे। इनमें नए जमाने की प्रौद्योगिकियों और विमानन क्षेत्र में समाधान पर काम कर रहे स्टार्टअप शामिल हैं।’

एयरलाइन ने कहा है कि इंडिगो वेंचर्स का निवेश अगले साल मार्च तक शुरू होने की संभावना है। यह फंड उन कंज्यूमर स्टार्टअप्स में भी निवेश करेगा, जिनका यात्रियों की यात्रा से संबंध है, जैसे यात्रा, जीवनशैली, आतिथ्य और परिवहन।

एयरलाइन ने कहा है कि इंडिगो वेंचर्स ने निवेश-पूर्व गतिविधियां शुरू की हैं, जिनमें कुछ खास स्टार्टअप और उनके संस्थापकों के साथ जुड़ाव शामिल है। उसने कहा है, ‘गोइंडिगोवेंचर्स डॉटकॉम को एक पोर्टल के रूप में स्थापित किया गया है, जिससे फंड के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिसमें इसके निवेश सिद्धांत, संस्थापकों के लिए मुख्य मूल्यांकन प्रस्ताव और शासी संस्थाओं और उनकी सदस्यता के बारे में विवरण शामिल हैं।’

इंडिगो में मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने कहा, ‘इंडिगो वेंचर्स के साथ इस नई यात्रा पर निकलते हुए, हम विमानन और उससे परे नवाचार को बढ़ावा देने, आकांक्षाओं को पंख देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। स्टार्टअप को इंडिगो की गहन तकनीकी दक्षता और विविध भौगोलिक छाप का लाभ मिलेगा।’

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement