facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाइब्रिड कारों के रुझान के हिसाब से होगा फैसलाः BYD India

Advertisement

बीवाईडी इंडिया के प्रमुख राजीव चौहान का कहना है कि कंपनी भारत में प्लग-इन हाइब्रिड कारों की लॉन्चिंग से पहले बिक्री के आंकड़ों का विश्लेषण करेगी

Last Updated- October 08, 2024 | 10:48 PM IST
EV, plug-in hybrid can be introduced in India by 2025: Rajiv Chauhan भारत में 2025 तक पेश कर सकते हैं ईवी, प्लग-इन हाइब्रिड: राजीव चौहान

बीवाईडी इंडिया भारत में अपनी प्लग-इन हाइब्रिड कार लॉन्च करने का फैसला करने से पहले अगले 6-8 महीने तक हाइब्रिड कार की बिक्री के रुझान पर गौर करेगी। मंगलवार को कंपनी के प्रमुख (इलेक्ट्रिक यात्री वाहन ) राजीव चौहान ने यह बात कही।

चौहान ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को एक साक्षात्कार में बताया, ‘हम थोड़े समय के लिए इलेक्ट्रिक कार की पेशकश करने की कोशिश करेंगे और छह महीने बाद हम इस पर विचार करेंगे। हाइब्रिड कार बिल्कुल नया है ऐसे में हमें कुछ समय देकर यह देखने और समझने की जरूरत है कि बिक्री के आंकड़े क्या कहते हैं। इसके चलते ही कारोबार के लिए प्रेरणा मिलेगी।’

पिछले कुछ महीने में इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में भारत में हाइब्रिड कार की बिक्री में अच्छी-खासी वृद्धि देखी गई है। इलेक्ट्रिक कारों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को बीवाईडी इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक मल्टी-परपज व्हीकल ईमैक्स 7 लॉन्च किया जिसकी शुरुआती कीमत 26.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी के वैश्विक पोर्टफोलियो में कई प्लग-इन हाइब्रिड कारें (पीएचईवी) हैं और यह फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। चौहान कहते हैं, ‘हम वास्तव में यह देखना चाहते हैं कि प्लग-इन हाइब्रिड कारों की पेशकश करने के लिए भारतीय बाजार कब तक परिपक्व होता है। पीएचईवी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेहद अलग हैं।’

प्लग-इन हाइब्रिड कारों को किसी बाहरी बिजली स्रोत से चार्ज किया जा सकता है और पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करने से पहले केवल इलेक्ट्रिक पावर के दम पर लंबी दूरी तय की जा सकती है।

इसके विपरीत स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के दम पर चलती हैं लेकिन इन्हें प्लग इन नहीं किया जा सकता है। ये बैटरी रिचार्ज करने के लिए मूलतः इंजन और रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग पर निर्भर होते हैं। भारत में किसी भी बड़ी कार निर्माता कंपनी ने प्लग-इन हाइब्रिड कार की पेशकश नहीं की है।

चौहान ने कहा, ‘हमारे वैश्विक पोर्टफोलियो में काफी मजबूत प्लग-इन हाइब्रिड कारें हैं। हम पिछले 6-8 महीने से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के बारे में सुन रहे हैं। इसके लिए कुछ रियायत और कुछ लाभ भी दिए जा रहे हैं। पहले तस्वीर साफ होने दीजिए।’ चौहान संभवतः उत्तर प्रदेश सरकार के 5 जुलाई के आदेश का हवाला दे रहे थे जिसके तहत स्ट्रॉन्ग और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल पर 8-10 प्रतिशत पंजीकरण कर में छूट दी गई है जिसके चलते कारों की ऑन-रोड कीमत में 4 लाख रुपये तक की कमी आ सकती है।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement