facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet 36 खड़े विमानों को सेवा में लाने के लिए ₹400 करोड़ करेगी खर्च, 24 महीने में पूरा होगा काम

Advertisement

SpiceJet ने डीजीसीए को सूचित किया कि 36 विमानों में से 7 विमान इस साल के अंत तक सेवा में आ जाएंगे। QIP के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Last Updated- October 08, 2024 | 10:51 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट ने डीजीसीए को सूचित किया है कि वह 24 महीने के भीतर 36 खड़े विमानों को वापस सेवा में लाने के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नियामक ने पिछले शुक्रवार को विमानन कंपनी को खड़े विमानों को सेवा में लाने की खातिर चर्चा करने के लिए समन भेजा था।

यह घटनाक्रम कंपनी की तरफ से वैश्विक निवेशकों व म्युचुअल फंडों से क्यूआईपी के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाए जाने के बाद हुआ। विमानन कंपनी ने इस संबंध में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल का जवाब नहीं दिया।

क्यूआईपी के दौरान कंपनी ने खुलासा किया था कि उसके 58 में से 36 खड़े हैं, जिसकी मुख्य वजह पट्टादाताओं को भुगतान में कथित तौर पर चूक है। वित्तीय चुनौती विमानों के रखरखाव पर असर डाल रही है और कुछ कलपुर्जे आदि की भी किल्लत है।

सूत्रों ने कहा, कंपनी ने नियामक को सूचित किया है कि 36 खड़े विमानों में से सात साल के आखिर तक सेवा में आ जाएंगे। बाकी 29 विमान उसके 15 से 21 महीने बाद सेवा में आने की उम्मीद है। इसके अलावा मंगलवार को कंपनी ने कहा कि वह सात विमान पट्टे पर लेने जा रही है ताकि उसके विमानों के परिचालन में तत्काल मजबूती आ जाए। ये सात विमान 15 नवंबर तक बेड़े में शामिल कर लिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement