यूरोप में महंगाई दर घटकर 5.5 प्रतिशत पर आई, पर ब्याज वृद्धि पर अभी लगाम लगने की संभावना नहीं
यूरोप में महंगाई में एक बार फिर जून में गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट इतना पर्याप्त नहीं है जिससे खरीदारों को राहत देने या अधिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोका जा सके। यूरोपीय संघ (EU) सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने शुक्रवार को कहा कि वार्षिक दर 20 देशों में मई के 6.1 प्रतिशत से […]
RBI ने लॉन्च की नई डेटा प्रणाली CIMS, जानिए क्यों है ये इतनी खास?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक की नवीनतम डेटा प्रणाली CIMS पर पहले वाणिज्यिक बैंक अपने आंकड़े भेजना शुरू करेंगे और फिर शहरी सहकारी बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भी इसका हिस्सा बनेंगी। दास ने रिजर्व बैंक के मुख्यालय में आयोजित 17वीं सांख्यिकी दिवस संगोष्ठी में […]
दिवाली 2024 पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की। गौरतलब है कि इससे पहले ‘हाउसफुल’ की चार फिल्में आ चुकी हैं। ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके तरुण मनसुखानी ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन करेंगे। फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के […]
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जापान जाएंगे
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक से चार जुलाई तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। पाकिस्तान ने अपने सदाबहार मित्र चीन तथा उसके विरोधी जापान के साथ संतुलन बनाने की काफी कोशिश की है। विदेश कार्यालय ने बताया कि यात्रा के दौरान […]
Saif Championship 2023: मजबूत लेबनान के खिलाफ भारत को सुनील छेत्री के करिश्माई प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद
भारतीय टीम सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को जब लेबनान की मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी जो उसे अपने करिश्माई कप्तान से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गत चैंपियन भारत ने ग्रुप ए से कुवैत के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लेबनान ने […]
GST से खपत को मिली गति, परिवारों का मासिक बिल हुआ कम: सरकार
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि छह साल पहले लागू माल एवं सेवा कर (GST) ने न केवल नागरिकों पर कर का बोझ कम करने में मदद की है, बल्कि देश में खपत को गति भी दी है। कुल मिलाकर इससे परिवारों को मासिक बिल कम करने में मदद मिली है। सरकार ने GST लागू […]
मजबूत वृद्धि परिदृश्य भारतीय कंपनियों के लिए विदेशी बाजारों में नरमी की भरपाई करेगा: Fitch
साख तय करने वाली फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि भारत का मजबूत वृद्धि परिदृश्य देश की कंपनियों के लिये विदेशी बाजारों में नरमी की भरपाई करेगा। साथ ही कच्चे माल की लागत का दबाव कम होने से उन्हें लाभ मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में फिच […]
शराब प्रेमियों के लिए गुड न्यूज: दिल्ली मेट्रो में ले जा सकेंगे बोतलें, मगर खुशी में भूल न जाएं DMRC की ये शर्त
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने संशोधित नियमों के तहत मेट्रो के अंदर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी वर्जित है। डीएमआरसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ के एक […]
Ind vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शिविर के लिए वेस्टइंडीज ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की
भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी शिविर के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने शुक्रवार को यहां टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। शिविर एंटीगुआ के सीसीजी में शुरू होगा और टीम नौ जुलाई को डोमिनिका रवाना होगी। श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट 12 […]
शेयर बाजार में तेजी से निवेशक मालामाल, बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पर
शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 499.42 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 64,414.84 अंक पर रहा। शेयरों में तेजी के साथ बीएसई […]









