facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जापान जाएंगे

Advertisement

पाकिस्तान ने अपने सदाबहार मित्र चीन तथा उसके विरोधी जापान के साथ संतुलन बनाने की काफी कोशिश की है।

Last Updated- June 30, 2023 | 4:06 PM IST
Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक से चार जुलाई तक जापान की यात्रा पर रहेंगे।

पाकिस्तान ने अपने सदाबहार मित्र चीन तथा उसके विरोधी जापान के साथ संतुलन बनाने की काफी कोशिश की है। विदेश कार्यालय ने बताया कि यात्रा के दौरान बिलावल प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा से मुलाकात करेंगे साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ताकिओ अकीबा के साथ भी बैठक करेंगे।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ विदेश मंत्री की यात्रा लंबे अंतराल के बाद जापान के साथ नेतृत्व स्तरीय संबंधों में जान फूकने की कवायद के संकेत देती है।’’

इसमें कहा गया कि बिलावल जापान के विदेश मंत्री येशिमासा हयाशी के साथ प्रतिनिधि स्तरीय बातचीत करेंगे। वह ‘एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट’ में व्याख्यान भी देंगे।

उनके प्रमुख कारोबारी घरानों के वरिष्ठ अधिकरियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि जापान के पाकिस्तान के साथ पुराने संबंध हैं और उसने देश को आर्थिक सहायता भी दी है। लेकिन हाल के वर्षों में जापान के संबंध भारत के साथ तेजी से बढ़े हैं वहीं पाकिस्तान ने चीन के साथ संबंध प्रगाढ़ किए हैं। माना जा रहा है कि बिलावल की यह यात्रा चीन और जापान के साथ संबंधों को संतुलित करने के लिए है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement