facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शिविर के लिए वेस्टइंडीज ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Advertisement

श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:33 PM IST
Team India

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी शिविर के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने शुक्रवार को यहां टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

शिविर एंटीगुआ के सीसीजी में शुरू होगा और टीम नौ जुलाई को डोमिनिका रवाना होगी। श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा।

इसके बाद 27 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन अगस्त से पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होगी। सीडब्ल्यूआई के ट्विटर पर लिखा, ‘‘ सीडब्ल्यूआई पुरुष चयन पैनल ने आज कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत के दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से पहले तैयारी शिविर के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की।’’

वेस्टइंडीज इस समय आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में खेल रहा है, इसलिए शिविर में कुछ सीनियर खिलाड़ी शामिल नहीं होगे। जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और काइल मायर्स शिविर का हिस्सा नहीं होंगे जबकि केवम हॉज, एलिक अथनाज और जेयर मैकएलिस्टर नये चेहरे हैं। वेस्टइंडीज की टीम नौ जुलाई तक जिम्बाब्वे में रहेगी।

टीम: क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथनाज, जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रूमा बोनर, तेगनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, जायर मैकएलिस्टर, किर्क मैकेंजी, मार्क्विनो माइंडली, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement